Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nuclear Bombs: 12,512 परमाणु बम बना चुकी है दुनिया, पाकिस्तान और चीन बढ़ा रहे हैं परमाणु हथियार

Nuclear Bombs: दुनिया के कई बड़े देश अपने परमाणु हथियारों के भंडार को बढ़ाने में जुट गये हैं। यह जानकारी स्टॉकहोम स्थित इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने प्रकाशित की है। इस जखीरे को बढ़ाने में सबसे आगे चीन है। थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पिछले एक साल में 60 परमाणु हथियार अपने बेड़े में जोड़ लिये हैं।

सिप्री के मुताबिक दुनियाभर में इस समय 12,512 परमाणु हथियार हैं। बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय संबंधों के चलते परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ी है। इन 12,215 परमाणु हथियारों में से 86 हथियार तो सिर्फ एक साल में तैयार हुए हैं। जबकि कुल परमाणु हथियार में 9,576 संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।

Pakistan and China are increasing nuclear weapons 12,512 nuclear bombs in world

रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में इस्तेमाल के लिए तैयार सबसे ज्यादा रूस के पास 4,489 परमाणु हथियार हैं। उसके बाद अमेरिका (3708), चीन (410), फ्रांस (290), यूनाइटेड किंगडम (225), पाकिस्तान (170), भारत (164), इजराइल (90) और उत्तर कोरिया (30) के पास इतने हथियार हैं। जिसमें चीन ने इस साल 60 हथियार बढ़ाए हैं। वहीं रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं।

यूएसए की परमाणु क्षमता

परमाणु संपन्न ताकतवरों देशों में अमेरिका ऐसा देश है, जिसने पिछले एक साल में एक भी परमाणु हथियारों में इजाफा नहीं किया। फिलहाल अमेरिका के पास 3,708 परमाणु हथियार हैं। इसमें से 1,770 हथियार बैलिस्टिक मिसाइलों में और बमवर्षक अड्डों पर तैनात हैं, इन्हें 'डिप्लॉयड वॉरहेड' कहा जाता है।

इसके अलावा लगभग 1,938 आयुध भंडार में रखे हुए हैं, इन्हें 'रिजर्व वॉरहेड' कहा जाता है। जबकि 1,536 रिटायर हो चुके परमाणु हथियार अपने नष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाने की जगह कम करने पर काम कर रहा है।

रूस की परमाणु क्षमता

रूस के पास लगभग 4,489 परमाणु हथियारों का भंडार है। जबकि रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 की तुलना में रूस ने लगभग 12 परमाणु हथियार बढ़ाये हैं। इसमें से 1,674 परमाणु हथियार जमीन और समुद्र पर तैनात हैं। जो वॉरहेड के तौर पर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं 2,815 परमाणु हथियार 'रिजर्व वॉरहेड' के तौर पर रखे गए हैं। जिसमें से 999 रणनीतिक हथियार और 1,816 गैर-रणनीतिक है। अमेरिका की तरह 1400 परमाणु हथियार रिटायर हो चुके हैं, जिन्हें नष्ट किया जाना है।

चीन की परमाणु क्षमता

जनवरी 2023 तक चीन के पास लगभग 410 परमाणु हथियारों का कुल भंडार था। जो पिछले साल के सिप्री के अनुमान से लगभग 60 परमाणु हथियार अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के आयुध भंडार में जल, जमीन और आसमान सभी तरफ परमाणु हथियारों को चलाने में सक्षम साधन हैं। आने वाले समय में चीन के परमाणु हथियारों की संख्या में और इजाफा देखने को भी मिल सकता है।

चीनी सैन्य और सुरक्षा विकास पर अमेरिकी कांग्रेस को अपनी 2022 की रिपोर्ट में, यूएस डीओडी ने अनुमान लगाया था कि चीन 2035 तक लगभग 1,500 वारहेड्स का भंडार जमा कर सकता है। हालांकि, फिलहाल आंकड़ों की बात करें तो चीन के पास भूमि आधारित परमाणु मिसाइलें की संख्या 318 है। एयरक्राफ्ट परमाणु मिसाइलें 20 और समुद्र से मार करने वाली परमाणु मिसाइलों की कुल संख्या 72 हैं।

फ्रांस की परमाणु क्षमता

जनवरी 2023 तक फ्रांस के परमाणु हथियार भंडार में लगभग 290 वॉरहेड शामिल थे। इसमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। फ्रांस ने जमीन और वाहन से मार करने वाले 50 एयर लॉन्च क्रूज मिसाइलों में परमाणु हथियार लगाये गये हैं। जबकि 240 सबमरीन यानि समुद्र में तैनात किये हैं।

ब्रिटेन की परमाणु क्षमता

यूनाइटेड किंगडम के पास 225 परमाणु हथियारों का भंडार है। यूके ने भी इसमें कोई इजाफा नहीं किया है। सिप्री के आंकलन के मुताबिक यूके के लगभग 120 परमाणु हथियार हैं जो समुद्र में तैनात है। जबकि 105 परमाणु हथियारों को अन्य वॉरहेड वाली जगहों पर तैनात किया गया है। हालांकि, संभावना है कि भविष्य में ब्रिटेन इन आयुधों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर सकता है।

पाकिस्तानी परमाणु क्षमता

पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार हैं। बीते सालों में पाकिस्तान ने लगभग 5 परमाणु हथियार बढ़ा लिए हैं। बड़ी बात यह है कि आज की तारीख में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ठप्प पड़ी है। पूरे देश में खाने की किल्लत है लेकिन परमाणु हथियारों के जखीरे में फिर भी इजाफा हो गया।

हालांकि, रिपोर्ट में स्पष्ट बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने सार्वजनिक रूप से कभी भी अपने परमाणु शस्त्रागार के आकार का खुलासा नहीं किया है। यह जानकारी कुछ सार्वजनिक आंकड़ों और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से संबंधित समाचारों और विश्लेषणों के आधार पर है। इसके मुताबिक पाकिस्तान के पास 36 एयरक्राफ्ट परमाणु मिसाइलें हैं। जबकि जमीन से मार करने वाले 126 परमाणु हथियार हैं।

भारत की परमाणु क्षमता

भारत के पास 164 परमाणु हथियार हैं जो पिछले साल की तुलना में 4 अधिक है। इन हथियारों को विमान, जमीन, जल और आसमान कहीं से प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि, समय-समय पर भारत सरकार द्वारा अपने हथियारों की थोड़ी बहुत जानकारी सार्वजनिक की जाती है। भारत के पास 48 एयरक्राफ्ट परमाणु मिसाइलें हैं। जबकि जमीन से मार करने वाले 80 परमाणु हथियार हैं और समुद्र आधारित 16 परमाणु मिसाइलें हैं।

उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता

सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों को लेकर सक्रिय देश है। मगर उसका यह कार्यक्रम अत्यधिक अपारदर्शी है। उत्तर कोरिया के पास फिलहाल 30 परमाणु हथियार हैं। सिप्री का दावा है कि उत्तर कोरिया के पास संभवतः लगभग 50-70 परमाणु हथियार बनाने की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है। जबकि बीते कुछ सालों में इस देश ने 5 परमाणु हथियार और बना लिए हैं। उत्तर कोरिया ने कुल छह बार - 2006, 2009, 2013, 2016 में दो बार और 2017 में एक बार परमाणु विस्फोटकों के परीक्षण किये थे।

इजरायल की परमाणु क्षमता

इजराइल के पास 90 परमाणु हथियारों का भंडार होने का अनुमान लगाया गया है। एक संभावित अनुमान यह भी है कि इजरायल के पास 300 तक परमाणु हथियार हो सकते हैं। दरअसल, इजरायल ने परमाणु हथियारों को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल इजराइल के पास 30 एयरक्राफ्ट परमाणु मिसाइलों की संख्या आंकी गई है। जबकि जमीन से मार करने वाले 50 परमाणु हथियार और समुद्र आधारित 10 परमाणु मिसाइलें हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+