मशहूर अभिनेत्री बोली- क्या बताऊं, ऐसा लग रहा है कि जैसे शरीर का एक अंग ही नहीं रहा
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली निया इसको लेकर परेशान हैं। निया ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपनी बात प्रशंसकों को बताई है।
नई दिल्ली। कई टीवी सीरियलों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी निया शर्मा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी अदाओं के लिए भी प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब धूम मचाती हैं। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया की वजह से ही ये टीवी अभिनेत्री परेशान है।


इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने से निया परेशान
निया शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली निया इसको लेकर परेशान हैं। निया ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपनी बात प्रशंसकों को बताई है। उन्होंने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला, फिर एक और ट्वीट कर कहा कि वो क्या करें, बिना इंस्टाग्राम के तो ऐसा लग रहा है जैसे शरीर का अंग ही कम हो गया हो।

मालदीव से शेयर की तस्वीरें हुईं वायरल
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटोशूट और कई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। निया ने अपनी इन छुट्टियों के कई फटो अपने फैन्स के साथ शेयर किए हैं और इंटरनेट पर निया का यह अंदाज काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम के जरिए लगातार जुड़ी हैं प्रशंसकों से
टीवी शो 'जमाई राजा' में नजर आने वाली निया ने मालदीव इस वेकेशन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए। जिसमें वह वॉटर स्पोर्ट्स करती नजर आई। उनके वीडियो और फोटो प्रशंसक सपंद भी खूब करते हैं और इंस्टाग्राम पर वो लगातार अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें शेयर भी करती हैं ऐसे में इंस्टाग्राम के बिना वो खुद को अकेला महसूस करेंगी ही।

तीसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब
पिछले साल निया शर्मा को पिछले साल यूके की मैग्जीन ने एशिया की सेक्सिएस्ट विमेन को लेकर जारी की गई लिस्ट में तीसरा स्थान दिया था। उन्होंने कई बॉलीवुड हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया था। निया का बिकनी लुक बॉलीवुड की सेक्सी हीरोइनों पर भी भारी पड़ता है। टीवी की स्टार बन चुकीं निया शर्मा जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टिड' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications