ऑरकुट बंद होने की खबर से टूट गया 20 प्रतिशत भारतीय यूजर्स का दिल
बैंगलोर। 30 सितंबर को आप आखिरी बार गूगल की सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट पर लॉगइन कर सकेंगे, मंगलवार को इस खबर ने भले ही दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले यूजर्स का दिल न तोड़ा हो लेकिन भारतीय यूजर्स को दिल इस खबर से जरूर टूट गया।
कई लोगों को मानना होगा कि आज जब फेसबुक इस कदर लोकप्रिय है तो फिर भला ऑरकुट के बंद होने की खबर से किसी को क्या फर्क पड़ता है। यह सारे लोग शायद गलत हैं क्योंकि आज भी ऑरकुट को 20 प्रतिशत ट्रैफिक भारत में मौजूद भारतीय यूजर्स की वजह से आ रहा है। यही 20 प्रतिशत यूजर्स जो शायद फेसबुक पर भी सक्रिय हैं, ऑरकुट के बंद किए जाने की खबर से काफी दुखी हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए क्या है भारतीय यूजर्स के लिए ऑरकुट की अहमियत और आखिर क्यों वह इसके बंद होने की खबर से इतना दुखी हैं।

कभी थी भारत की नंबर वन सोशल नेटवर्किंग साइट
ऑरकुट भले ही अमेरिका और दूसरे देशों में खराब परफॉर्म कर रही हो, लेकिन यह भी सच है कि यह साइट भारत में आज भी प्रयोग में है। आज भले ही भारत में फेसबुक के करोड़ों यूजर्स हों लेकिन कभी ऑरकुट देश की नंबर वन सोशल साइट थी।

सिर्फ चार वर्ष में जुड़े 13 मिलियन यूजर्स
ऑरकुट वर्ष 2004 में लांच होने वाली गूगल की सबसे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट थी और सिर्फ चार वर्ष के भीतर ही इस साइट ने भारत में 13 मिलियन से ज्यादा यूनिक विजिटर्स अपने नाम कर लिए थे। कॉमस्कोर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस लिहाज से फेसबुक को अगर भारत में असफल कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि फेसबुक ने वर्ष 2010 से भारत में अपनी लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की।

इंटरनेट का प्रयोग कम, लेकिन फिर भी ऑरकुट बढ़ती गई आगे
भारत में गूगल के प्रवक्ता के मुताबिक ऑरकुट ने भारतीय यूजर्स के बीच अपनी लोकप्रियता तेजी से हासिल की क्योंकि यह भारत के साथ ही दुनिया की पहली सोशल नेटवर्किंग साइट थी। यहां तक कि जब भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वाले कम थे, उस समय भी इस साइट ने काफी तेजी से वृद्धि की।

फेसबुक की वजह से कम हुए यूजर्स
अब भारत में ऑरकुट के करीब 20 मिलियन यूजर्स इस साइट को फेसबुक के बढ़ते प्रभाव के आगे बचा पाने में असफल रहे हैं। फेसबुक की वजह से अब भारत में भी ऑरकुट की महत्ता और उसके यूजर्स की संख्या पर असर पड़ने लगा है।

अभी भी हैं ऑरकुट के भारतीय दिवाने
इसके बावजूद अभी भी भारत में इस साइट के फैंस मौजूद हैं। आज ऑरकुट के करीब 20 प्रतिशत यूजर्स भारतीय हैं, 50 प्रतिशत ब्राजील और करीब 18 प्रतिशत यूजर्स अमेरिकी हैं।

अलविदा कहने का मन नहीं
जब मंगलवार को ऑरकुट के बंद होने की खबरें आईं तो भारत के इन्हीं 20 प्रतिशत लोगों ने ऑरकुट के बंद होने का दुख जाहिर किया। यूजर्स ने 'टाइम टू से गुड बाय टू ऑरकुट,' नाम से बनाई गई कम्यूनिटी पर अपना दुख जाहिर किया। यूजर्स ने लिखा कि ऑरकुट उनके स्कूल के दिनों का हमसफर रहा है। अब जब यह बंद होने जा रही है तो इसे अलविदा कहने का मन नहीं हो रहा।

अब क्या हैं विकल्प
यूजर्स ने लिखा है कि फेसबुक, ऑरकुट की तरह कम्यूनिटी डिस्कशन का प्लेटफॉर्म नहीं देती। गूगल प्लस इस लिहाज से अभी बहुत पिछड़ा है। ऐसे में अब हमारे पास क्या विकल्प बचा है, हमें कुछ नहीं मालूम।

फेसबुक पर नहीं टेस्टीमॉनी की सुविधा
यूजर्स ने लिखा है कि जिस तरह से ऑरकुट पर वह अपने खास दोस्त या फिर किसी खास करीबी के लिए टेस्टीमॉनी लिखकर अपना प्यार जाहिर करते थे, फेसबुक तो क्या किसी और सोशल नेटवर्किंग साइट पर वह विकल्प ही नहीं मौजूद है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications