शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियां होती हैं ज्यादा समझदार: स्टडी

नयी दिल्ली। कपड़ों का चयन लोग अपने मनमुताबिक करते हैं। कपड़े आपकी पर्सनैलिटी को दिखाता है। कई बार तो आपके कपड़े पहनने का अंदाज आपके स्वभाव को दर्शाता है। जब हम किसी से मिलते हैं तो हमारी पर्सनैलिटी और ड्रेसिंग ही पहला असर डालती है। महिलाओं के कपड़े भी उनके स्वभाव को दर्शाती है। भारत में भी धीरे-धीरे शॉर्ट ड्रेसेज का चलन बढ़ गया है। ये 7 बातें जरूर जानें टीनेजर लड़कियां

girls

भारतीय सामाजिक मानसिकता के मुताबिक कम कपड़े पहनने वाली महिलाएं खुले विचार की प्रतीक होती है। लेकिन ताजा स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं कम कपड़े पहनती हैं उन्हें ज्यादा कपड़े पहनने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक समझदार माना जाता है। 20 वर्ष से कम उम्र की शहरी लड़कियों में बढ़ा गर्भपात का ग्राफ

क्या कहता है अध्ययन?

यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर के डॉक्टर अल्फ्रेडो गैटन द्वारा किए गए इस ताजा अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं शॉर्ट कपड़े पहनती है वो दिमागी तौर पर ज्यादा तेज होती है। इस स्टडी के लिए डॉक्टर अल्फ्रेडो ने 64 अंडरग्रेजुएट्स लड़कियों की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया। लड़कियों को कुछ महिलाओं की तस्वीरों को दो सेट्स में दिखाए गए। एक तस्वीर में इन महिलाओं ने छोटे टॉप, जैकेट और छोटी स्कर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरी तस्वीर में लंबी स्कर्ट और शरीर को लगभग पूरा ढकने वाला टॉप पहन रखा था। इनु तस्वीरों को वफादारी, नौकरी, नैतिकता, पर्सनैलिटी, सेक्स के प्रति रुझान और समझदारी के आधार पर नबंर देने को कहा गया।

क्या थे नतीजे?

इस अध्ययन में जो नतीजे सामने आए उसके मुताबिक ज्यादातर लोगों ने माना है कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां अपेक्षाकृत ज्यादा समझदार नजर आती हैं। हलांकि गैटन मानते हैं कि छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों को निगेटिव इमेज के साथ देखा जाता है। इस स्टडी को अंतिम सच नहीं माना जा सकता, क्योंकि इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या कम थी। ऐसे में इतने कम लोग किसी नतीजे का सत्यापन नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+