वो बातें जिसे कभी भी सुनना पसंद नहीं करता है आपका पार्टनर
नयी दिल्ली। जीवनसाथी वो होता है जो हर वक्त आपके साथ होता है। आपके सुख में, आपके दुख में। परेशानी आने पर आपके साथ या प्यार के वक्त। पार्टनर वहीं होता है जो हमेशा प्रेमी के साथ होता है। जानकार भी मानते हैं कि एक अच्छे और सफल रिश्ते के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें।
एक दूसरे की बातें सुनें, लेकिन कई बार ऐसा होता है जब पति-पत्नी अपनी बातों से या फिर अपने व्यवहार से एक-दूसरे को दुख पहुंचा देते हैं। गुस्से में उनके मुंह से ऐसी बातें निकल जाती है तो आपको खुशहाल रिश्ते को तबाह कर देती है। ऐसे में हम आपको उन तीन बातों के बारे में बता रहे हैं जिसे कभी भी भूल कर एक पार्टनर को अपने दूसरे पार्टनर से नहीं करनी चाहिए।
आपका पार्टनर देखने में भले देखने में खुसखूरत हो या न हो, लेकिन कभी भी आपको उसकी तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर के मन में हीन भावना पैदा हो जाती है। उसे लगने लगता है कि अब आपकी उसमें कोइ रुचि नहीं रह गई है। इतनी ही नहीं उसे ये भी लगने लगता है कि आप किसी और के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
पति-पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-ब्वाॅयफ्रेंड, आ गई है दरार तो अपनायें ये Astro Tips
प्रेमी जोड़े हो या भी शादीशुदा दंपत्ति। संबंध के कुछ दिनों बाद ही दोनों को लगने लगता है कि सामने वाला उनकी इज्जत नहीं करता। वो एक-दूसरे को हर बात पर नीचा दिखाना शुरु कर देते हैं। जो कि गलत है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि बात को आगे बढ़ने से पहले संभाल लेना चाहिए। सूझबूझ के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाया जाए।
सर्वे रिपोर्ट- क्या होता है शादी से पहले, शादी में, शादी के बाद
ऐसा अक्सर देखा गया है कि पति-पत्नी को आपस में शिकायत होती है कि वे कुछ भी सही नहीं करते। जो कि गलत है। आपको कभी भी अपने पार्टनर की योग्यता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। योग्यता पर सवाल खड़े करने से आपके संबंध खराब होते हैं। ऐसे में इससे बचने का पूरा प्रयास करें।













Click it and Unblock the Notifications