लखनऊ महोत्वसव खूब बिक रहा है 'मोदी' और हुदहुद पान

लखनऊ। लखनऊ महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पान बिक रहा है। इस पान को बेचने वाले मनोज अग्रवाल ने बताया कि जब हर जगह मोदी का बोलबाला है तो पान का नाम मोदी क्यों नहीं हो सकता? उन्होंने कहा कि 'मोदी पान' सुनकर लोगों की इसे खाने की चाहत और बढ़ जाती है। यह पान केसर और गुलकंद से सजाकर लोगों को पेश किया जा रहा है। एक 'मोदी पान' की कीमत 100 रुपये है।

Narendra Modi

पसंद आ रहा बांस का जहाज

बांस का बना जहाज, पेंसिल बॉक्स, वॉल हैगिंग जैसी कई वस्तुएं यहां पर लोगों को पंसद आ रही हैं। स्टॉल नंबर 15 के पारुल दुगल ने बताया कि बांस से बने हैंडबैग की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 10 रुपये की रिंग से लेकर 5000 रुपये तक के सामान उपलब्ध हैं।

हुदहुद पान की मांग भी काफी

महोत्सव में फूड जोन में मनोज अग्रवाल पान वाले स्टॉल पर लोगों का तांता लगा हुआ है। उनके स्टॉल पर हुदहुद मीठा पान की भी खूब मांग है। इस पान का नाम सुनकर हर कोई इसका स्वाद लेना चाहता है। इस पान की कीमत 50 रुपये है। खाने के बाद लोग हुदहुद पान का स्वाद लेने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।

खूब भा रहीं रंग-बिरंगी टोपियांं

लखनऊ महोत्सव में सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रंग बिरगी टोपियां भी लोगों को लुभा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न डिजाइन की टोपियां महोत्सव में बिक रही हैं। दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की टोपियां उनके पास हैं। उन्होंने बताया कि टोली वाली टोपी, स्टाइलिश टोपी आदि तरह की टोपियां लोगों को खूब भा रही है।

झट से मुंह में घुल जाएगी यह जलेबी

छोटी जलेबी तो आपने बहुत खाई होंगी। लेकिन लखनऊ महोत्सव में हरियाणा की जलेबी का स्वाद कुछ अलग ही है। जो मुंह मंे रखते ही झट से घुल जाती है। स्टॉल नंबर 23 पर 'राजस्थानी को असली स्वाद' के नरेश कुमार ने बताया कि मैदा, बेसन, सूजी, देशी घी से यह जलेबी बनाई जाती है। एक जलेबी ढाई सौ से तीन सौ ग्राम की होती है, जिसका दाम 50 से 60 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+