My Voice: देश की तस्वीर बदल सकते हैं पीएम मोदी अगर...

My Voice कॉलम में आज हम बात करेंगे इन दिनों अमेरिका में रहने वाली मिसेज पूजा सिंह से, राजीनितिक घराने से ताल्लुक रखने वाली लेकिन राजनीति के मंच से कोसों दूर रहने वाली पूजा का कहना है कि अमेरिका में बसने वाले भारतीयों की नजर में पीएम नरेन्द्र मोदी एक रोल मॉडल हैं।

उनकी छवि अमेरिका में बसने वाले इंडियंस के दिल में एक कुछ कर गुजरने वाले नेता के रूप में हैं, लोगों को उनके अंदर एक जूनून दिखता है, उनकी चाल-ढाल, पहनावा और अंदाज -ए-बयां सब प्रभावित करता है।

भारतीयों की नजर में पीएम नरेन्द्र मोदी एक रोल मॉडल

हालांकि उन्हें अभी देश में हुए विकासशील कामों पर ज्यादा खुशी नहीं हुई है लेकिन फिर भी अमेरिकावासियों और अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लगता है कि वाकई में पीएम मोदी देश की तस्वीर को बदल सकते हैं।

भारतीयों को मोदी से बहुत सारी उम्मीदें..

हाल ही में यूएस दौरे से लौटे पीएम मोदी ने जमकर विश्व के मंच पर डिजिटल इंडिया की वकालत की है, जिसके बारे में पूजा ने कहा कि हां यह एक सकारात्मक पहल है लेकिन अभी यह सब बहुत शैशवावस्था में है जिसके बारे में कोई राय नहीं बनानी चाहिए लेकिन अगर वाकई में पीएम मोदी का यह अथक प्रयास मुक्कमल होता है तो कोई भी भारतीय अपने वतन की मिट्टी को छोड़कर अमेरिका आने के बारे में सोचेगा ही नहीं।

Disclaimer: My Voice में प्रकाशि‍त ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्क‍ि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+