सोशल मीडिया लाइफ के ये एटिकेट जरूर सीखें
याद होगा आपको वो बचपन जब आपको बड़ों के पैर छूना, उन्हें आदाब कहना सिखाया गया था। ऐसे तमाम एटिकेट्स हैं, जो हमें बचपन में सिखाये जाते हैं और जीवन पर्यंत हम उन्हें फॉलो करते हैं। खैर आप फेसबुक पर तो जरूर होंगे और शायद ट्विटर पर भी। हां-हां क्यों नहीं, आज हर कोई तो सोशल मीडिया से जुड़ा है। लेकिन क्या सोशल मीडिया लाइफ में आप एटिकेट्स अपनाते हैं?
पढ़ें- फेसबुक पर मायावती को दिखाया काली रूप में, हाथ में स्मृति ईरानी का सिर

आप सोच रहे होंगे कि फेसबुक-ट्विटर पर एटिकेट्स की क्या जरूरत। तो सुन लीजिये- जरूरत है। जी हां क्योंकि इस वर्चुअल सोसायटी का हिस्सा बनना तो बहुत आसान है, लेकिन इस सोसाइटी में बिना टेंशन रह पाना आसान नहीं। असल में सोशल मीडिया एटिकेट्स ही हैं, जिनके अभाव के कारण यूज़र्स बदनाम हो ते हैं और जो इनका पालन करते हैं, वो फेमस।
बेहतर होगा कि कुछ एटिकेट्स का पालन करते हुए ही अपनी लोकप्रियता को बढ़ाएं। ट्वीट, हैषटैग, लाइक, कमेंट की दुनिया में किन बातों का ख्याल रखना है, आइए जानते हैं-
- ट्विटर यूज़र्स अपने 140 कैरेक्टर्स का पूरा इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से दूसरे लोगों को रिट्वीट करते वक्त कुछ भी लिखने की जगह नहीं मिलती।
- सोशल साइट्स पर फेमस होना सबको पसंद है। मगर ऐसा करने के लिए फॉलोवर्स खरीदें नहीं।
- माना की आपकी पोस्ट बहुत बेहतरीन है, लेकिन फेसबुक पर खुद की ही पोस्ट कभी लाइक न करें।
- दूसरे व्यक्तियों की इजाज़त के बिना कभी उन्हें टैग न करें। अगर उन्होंने शिकायत कर दी तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
- उन लोगों और पेजेस को टैग न करें जिनका आपकी पोस्ट से कोई लेना-देना ही न हो।
- यारी-दोस्ती में हेल्प मांगना तो चलता है, लेकिन अपनी पोस्ट के लिए कमेंट, शेयर या लाइक बिल्कुल न मांगें।
- उदार बनें और लोगों को उनकी क्लिक के लिए क्रेडिट ज़रूर दें।
- किसी दोस्त की पोस्ट शेयर करते समय भी उन्हें थैंक्स करना न भूलें।
- हैशटैग्स का चलन ज़ोरों पर हैं, लेकिन फ़िजूल के हैशटैग की जगह कंटेंट से जुड़े हैषटैग बनाएं।
- बहाना बनाकर छुट्टी ली है, तो उस दिन की मौज-मस्ती की तस्वीरें फेसबुक पर न डालें। इससे आप बॉस की नजरों में गिर सकते हैं।
- किसी दु:खद समाचार जैसे किसी के निधन या एक्सीडेंट, आदि के समाचार को लाइक मत करें।
- जो मित्र आपके हर पोस्ट को लाइक करता/करती है, उसके पोस्ट जरूर देखें, पसंद आने पर लाइक जरूर करें।
- बिना जान-पहचान बर्थडे विश, पोस्ट पर कमेंट या अनायास मैसेज कभी मत करें।
- किसी भी न्यूज वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेंट को लाइक मत करें, वो आपकी वॉल पर भी आ सकता है।
- ऐसे पोस्ट कभी मत डालें, जिसमें किसी विशेष धर्म के प्रति द्वेष की भावना झलक रही हो।












Click it and Unblock the Notifications