'मोहरा' की इस हीरोइन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, क्या से क्या हो गईं
पूनम ने अपनी फेस और स्किन अपलिफ्टिंग के लिए हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब वो बदली हुआ दिख रही हैं।
नई दिल्ली। फिल्म 'मोहरा' में सुनील शेट्टी के साथ 'ना कजरे की धार' गाने में अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली पूनम झावर का नया रूप सामने आया है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद उनका ये नया लुक सबको चौंका रहा है।


एकदम बदली हुई दिखीं पूनम
हाल ही में पूनम प्लास्टिक सर्जरी के बाद पब्लिक पैलेस में दिखीं तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। पूनम ने अपनी फेस और स्किन अपलिफ्टिंग के लिए हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब वो बदली हुआ दिख रही हैं।

चर्चा में नया लुक
पूनम से पहले हाल ही में आयशा टाकिया ने भी प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। तब उनको लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा गया। अब पूनम के लुक ने भी सबका ध्यान खींचा है।

'मोहरा' के बाद नहीं चल पाईं पूनम
पूनम की फिल्म 'मोहरा' सुपरहिट थी लेकिन इसके बाद वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाईं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया। पूनम ने कुछ समय पहले कई हॉट फोटोशूट भी कराए थे। पूनम ने अक्षय कुमार के साथ 'ओह माई गॉड' में साध्वी गोपी मईया के रोल से वापसी की थी।

रवीना पर पड़ी थीं भारी
साल 1994 में रिलीज हुई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म मोहरा में रवीना टंडन के साथ होने के बावजूद पूनम को काफी तारीफें मिली थीं। अब वो अपने बदले लुक के लिए चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications