किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं अश्विन-प्रीति की लव स्टोरी, पति के लिए करती हैं ये खास काम

आर अश्विन ने 13 नवंबर 2011 को प्रीति नारायण से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल का दसवां सीजन चल रहा है। क्रिकटरों के साथ-साथ उनकी पत्नियां भी दर्शक-दीर्घा में दिख रही हैं। आर अश्विन इन दिनों फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, वो मैदान से दर हैं। इसलिए आजकल वो पत्नी के साथ काफी वक्त गुजार रहे हैं।

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं अश्विन-प्रीति की लव स्टोरी, हर पल निभाती हैं पति का साथ

प्रीति के साथ हुई है अश्विन की शादी

प्रीति के साथ हुई है अश्विन की शादी

आर अश्विन ने 13 नवंबर 2011 को प्रीति नारायण से शादी की थी। उन्होंने पूरे रिति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उनकी शादी में बहुत ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। ये वो दौर था जब अश्विन क्रिकेट मैदान पर छाने लगे थे।

कौन हैं प्रीति नारायण

कौन हैं प्रीति नारायण

बेहद खूबसूरत प्रीति नारायण दक्षिण भारत के एक मध्यम-वर्गीय परिवार से आती हैं। चेन्नई के एक कस्बे में उनका परिवार रहता है। उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उनका तीखा खाना बहुत पसंद है।

अश्विन-प्रीति का है बचपन का प्यार

अश्विन-प्रीति का है बचपन का प्यार

अश्विन और प्रीति के परिवारों ने मिलकर दोनों की शादी की लेकिन इन दोनों का प्यार बचपन का है। दोनों चेन्नई में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक-दूसरे के दोस्त थे। स्कूल के बाद दोनों अलग-अलग कॉलेज में गए लेकिन मुलाकातें जारी रहीं और फिर ये प्यार शादी तक पहुंच गया। दोनों के परिवार भी पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।

पति का हर मैच देखती हैं प्रीति

पति का हर मैच देखती हैं प्रीति

आर अश्विन जिस मैच में खेल रहे होते हैं, उसे प्रीति जरूर देखती हैं। प्रीति और अश्विन एक-दूसरे का हमेशा ही ध्यान रखते हैं। दोनों की दो बेटियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+