I am Mardaani: जानिए अपने बीच की रियल लाइफ 'मर्दानी' को

बेंगलौर। यशराज बैनर तले बनी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं यह रील लाइफ की मर्दानी कई लड़कियों की रियल लाइफ पर भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ यौन अपराध जैसे ज्वलंत मुद्दे पर संदेश देती इस फिल्म को उत्तरप्रदेश में मनोरंजन टैक्स फ्री भी कर दिया गया।

वहीं, इस फिल्म के बाद सोशल साइट्स के यूजर्स पर भी मर्दानी का काफी असर देखने को मिला। ट्विटर और फेसबुक पर #IamMardaani पेज काफी ट्रेंड में है। लेकिन यहां हमें कोई फिल्मी अवतार नहीं, बल्कि असल जिंदगी की मर्दानी को पहचानने और सलाम करने का मौका मिला। समाज में लड़कियों की मौजूदा स्थिति देखते हुए इसे एक सकारात्मक लहर की तरह देखा जा सकता है। कई लड़कियों ने जिन्होंने अपनी जिंदगी बेहतर करने के लिए घर या समाज से लड़ाई की है। वह मर्दानी है। जहां भी किसी लड़की ने सामाजिक उत्थान के लिए कोई सराहनीय कदम उठाए हैं। वह मर्दानी है। और ऐसी ही लड़कियों को दिखाया है #IamMardaani ने।

तो आइए आपको दिखाते हैं कौन है रियल लाइफ मर्दानी।

रियल लाइप मर्दानी

ये है रियल लाइल मर्दानी, जिन्होंने अपनी बेटी के लिए न सिर्फ अपने घर-परिवार से लड़ा, बल्कि दुनिया से लड़ने को भी तैयार हैं।

एंटी रैगिंग एक्टिविटी

इस मर्दानी ने अपने कॉलेज में रैगिंग जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाफ अपने कदम बढ़ाए।आज भारत और विदेशों में जाने कितने ही छात्र रैगिंग से परेशान हैं।

वर्क हैरेसमेंट के खिलाफ कदम

कई लड़कियों को घर से बाहर ऑफिस में हैरेसमेंट का शिकार होना पड़ता है। यह कहीं न कहीं उस लड़की की आत्मविश्वास को हिला देता है। लिहाजा, इस मर्दानी ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठायी है।

आगे बढ़ते जाना है

आगे बढ़ते जाना है

आगे बढ़ने की चाह बड़ी-बड़ी बाधाओं को दूर भगा देती है। यह मर्दानी इसी जोश और जनून की उदाहरण है।

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व

भारत जैसे देश में शिक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। जिसे अभी भी उचित प्रचार-प्रसार की जरूरत है। लिहाजा, इनके कदम को सलाम।

कमजोरी को बनाया ताकत

कमजोरी को बनाया ताकत

कमजोरी को अपनी ताकत बनाने वाले बहुत कम लोग दुनिया में होते हैं, और जो यह कर लेते हैं, उन्हें कोई पीछे नहीं कर सकता।

घरेलू हिंसा के खिलाफ

घरेलू हिंसा के खिलाफ

घरेलू हिंसा एक अपराध है, जो आज भी हिंदुस्तान की कई गली- मुहल्लों में पनप रहा है। लिहाजा, इस मर्दानी ने घरेलू हिंसा के खिलाफ एक सराहनीय कदम उठाया है।

करियर है जरूरी

करियर है जरूरी

आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए उसका करियर काफी महत्वपूर्ण होता है। इस मर्दानी जबरदस्ती होने वाली अपनी शादी को छोड़कर करियर को चुनने का साहसिक काम किया।

आगे बढ़ने का जोश

आगे बढ़ने का जोश

आगे बढ़ने का जोश किसी भी वयक्ति को कहीं से कहीं पहुंचा सकता है। इसके बीच चाहे कितने ही बदलाव आपका बाधा बनें, आप आगे बढ़ते जाते हैं।

दहेज प्रथा

दहेज प्रथा

दहेज प्रथा आज भी लकड़ी में घुन की भांति हमारे समाज को खाता जा रहा है। जिसे तमाम कानून भी नहीं रोक पा रहा है। लिहाजा, लड़कियां खुद ही इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

एनजीओ में दिया समय

एनजीओ में दिया समय

इस मर्दानी ने अपना समय एक एनजीओ को दिया। ताकि वे उन बच्चों की मदद कर सके और उन्हें आगे ला सके, जिन्हें समाज कमजोर मानकर पीछे छोड़ देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+