तस्वीरों में देखिए, बाढ़ ने फिर किया भारत के कई गांवों का हाल बेहाल

नई दिल्ली। बाढ़ का कहर एक बार फिर भारत के गांवों में भयानक रूप के साथ सामने आया है। एक ओर जहां कई गांव इस बाढ़ में जलमग्न हो गए है। वहीं, इस कुदरत के इस कहर ने कई लोगों को बेघर भी कर दिया है।

बाढ़ से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में घर छोड़ छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। चारों ओर फैले इस विहंगम दृश्य को देखकर शायद आप भी कांप जाएं। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश , असम जैसे राज्यों में स्तिथि बद से बदतर है। यहां लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। उन्हें अपनी गृहस्थी, कारोबार सब कुछ छोड़ना पड़ रहा है। वहीं, गांवों के अलावा, बिहार की राजधानी पटना और इलाहाबाद जैसे शहरों में भी लोगों का हाल बेहाल है।

तो फिर, बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए भारत के गांवों में बाढ़ का भयानक चेहरा।

बाढ़ ने किया तबाह

बाढ़ ने किया तबाह

उत्तर प्रदेश के बाराबकनी जिले में बाढ़ से तबाह होकर घर छोड़कर जाते लोग।

नालंदा में पानी ही पानी

नालंदा में पानी ही पानी

बिहार का नालंदा जिला पूरी तरह से पानी पानी हो गया है। लोग यहां से घर छोड़कर जाने के लिए बेबस हैं।

सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग

सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग

मोरेगांव का बालीमुख गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। वहां के लोग एक ऑटो रिक्शा को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए।

काजीरंगा का दृश्य

काजीरंगा का दृश्य

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में खड़े गैंडा। यह स्थान भी बाढ़ के पानी से लबालब है।

बाढ़ से टूटा पुल

बाढ़ से टूटा पुल

नागिनी में बाढ़ के पानी की तेज बहाव से वहां बना पुल भी बह गया।

सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग

सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग

असम के नागांव जिले से गांव खाली करते लोग। लोग नावों की सहायता से घर छोड़कर जा रहे हैं।

जलमग्न हुआ गांव

जलमग्न हुआ गांव

पुरी का एक गांव पूरी तरह से जलमग्न होने की ओर। यहां के लोग गांव खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

इलाहाबाद नगरी हुआ पानी पानी

इलाहाबाद नगरी हुआ पानी पानी

गंगा नदी तट के नजदीक बने गांव में बाढ़ का पानी घुसने से पूरा गांव जल में समा गया।

कटक का एक गांव बाढ़ में डूबा

कटक का एक गांव बाढ़ में डूबा

कटक का एक गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बह गया। यहां के लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।

कोसी नदी का बरपा कहर

कोसी नदी का बरपा कहर

बिहार में एक बार फिर कोसी का कहर बरपा है। आस पास के गांव के लोग अपना घर छोड़कर जाते हुए।

पटना का भी हाल बेहाल

पटना का भी हाल बेहाल

इस बाढ़ में पटना का भी हाल बेहाल नजर आ रहा है। सड़कों पर पूरी तरह से पानी भर गया है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+