माहिरा तुम ठीक हो, शर्मिंदा वो हों, जो तुम्हें अपने ही मुल्क में सिगरेट पीना का स्पेस ना दे सके

नई दिल्ली। पाकिस्तान की अदाकारा माहिरा खान ने अपनी एक्टिंग से कई बार अपने मुल्क के लोगों को सिर ऊंचा करने का मौका दिया है लेकिन शायद ही कभी उनका सिर ऊंचा हुआ हो। हां उनकी वजह से 'नीचा' जरूर हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वो न्यूयॉर्क में सिगरेट पी रही हैं, साथ में एक हिन्दू लड़का है जो इत्तेफाक से 'दुश्मन मुल्क' से है और सबसे खास बात कपड़े पहने हुए हैं कि उनकी पीठ दिख ही है। अब मुल्क का सिर नीचा तो होना ही है क्योंकि इज्जत तो वहीं बैकलैस ड्रेस में फंसी हुई है।

Mahira Khan seen smoking with ranbir kapoor, why so much on petty thing

दो दिन से पूरे पाकिस्तान में क्या ट्विटर क्या फेसबुक, हर कोई माहिरा पर टूट पड़ा है। आखिर राष्ट्रवाद का मामला है और फिर इस्लाम भी खतरे में आ जाता है ऐसे कामों से। ज्यादातर ट्वीट में माहिरा से यही पूछा जा रहा है कि एक मुसलमान, एक पाकिस्तानी और एक औरत होकर तुम ये कर कैसे सकती हो? उनको गरिया रहे ज्यादातर लोग इस बात से शर्मिंदा हैं कि माहिरा पाकिस्तान से हैं और मुसलमान हैं। माहिरा भले पाकिस्तान से हैं लेकिन बॉलावुड में उन्होंने काम किया है तो ऐसे में हम ये तो उन पर टूट पड़े लोगों से पूछ ही सकते हैं कि आखिर माहिरा को शरम क्यों आए? सिगरेट पीने पर ? पीठ दिखते कपड़े पहनने पर या किसी दूसरे देश के आदमी के साथ दोस्ती पर?

आखिर इन तीनों में ही कोई भी ऐसा गुनाह नहीं है कि किसी को शरम आए। हां, ये जरूर गौर करने वाली बात है कि अपने ही मुल्क पाकिस्तान में माहिरा ने कभी इस तरह के कपड़े नहीं पहने, अपने ही वतन में किसी पब्लिक पैलेस में वो कभी सिगरेट पीती नहीं देखी गईं और जितना सहज होकर वो न्यूयॉर्क में रणबीर के साथ सिगरेट पी रही हैं, उतना पाकिस्तान में कभी नहीं दिखीं। तो अब शरम किसे आए? विदेश में जाकर अपने मुल्क और मजहब की 'इज्जत का जनाजा' निकालने के लिए माहिरा को? नहीं साब, माहिरा को नहीं...

शरम तो आनी चाहिए लेकिन माहिरा को नहीं उस मुल्क के कर्ताधर्ताओं को, सत्ता में बैठे लोगों को, कोर्ट को, पुलिस को और इनको नहीं तो कम से कम हर उस इंसान को जिसके सीने में एक धड़कता हुआ दिल है। शरम आनी चाहिए कि आजादी के 70 साल बाद उस लड़की के लिए, जो कामयाब है, खुदमुख्तियार है, दुनियाभर में मशहूर है, उसके लिए उसके अपने ही मुल्क में आप इतनी जगह नहीं बना सके कि वो कहीं भी खड़ी होकर सिगरेट पी सके। आपने जो मुल्क दिया है, उसमें सिगरेट पीती लड़की को भीड़ किसी चौराहे पर कुलटा कहते हुए उसका कत्ल कर सकती है। वो ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती, जिसमें पीठ दिखती हो और पहन लेगी तो कहीं भी मुतमईन होकर बैठ नहीं सकती हैं क्योंकि आपके मुल्क में ऐसी लड़कियों का रेप कर देने को 'जायज' करार दिया जा सकता है, उसका भी कर दिया जाएगा। वो शादीशुदा होते हुए किसी दोस्त के साथ नहीं घूम सकती क्योंकि आप उसे रंडी कहेंगे, उसके लिए नई-नई तरह के कैरेक्टर सर्टिफिकेट छपवा लाएंगे। शरम आनी चाहिए आप को क्योंकि आप आधी आबादी को 'खाना बनाने वाली', 'घर संभालने वाली' और 'बच्चा पैदा करने, पालने वाली' से आगे जाकर नहीं सोच पाए हैं। शरम कीजिए और कोशिश कीजिए कि थोड़ी सी आजादी वाली वाली जगह आप अपने मुल्क में, मुल्क की 'माहिराओं' को दें ताकि उन्हें अपने लिए खुली हवा की तलाश में किसी दूसरे मुल्क ना जाना पड़े और आपको फिर से 'शर्मिंदा' ना होना पड़े।

Mahira Khan seen smoking with ranbir kapoor, why so much on petty thing
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+