2 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दो फूल खिले थे.. जिनसे महका हिंदु्स्तान..

अपने बापू की वर्षगांठ पर आज पूरे देश में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, स्कूलों और आश्रमों में भक्ति गीत गाए जा रहे तो उनकी समाधि स्थल, राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। राजघाट को फूलों से सजाया गया है वहां पर बापू के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो' की धुन बजाई जा रही है। बापू का जन्मदिन देशभर में 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है जबकि दुनियाभर में इसे 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
तो वहीं आज कृतज्ञ राष्ट्र आज भारत को जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी गर्व और भावुक होकर याद कर रहा है। सादा जीवन और उच्च विचार कहने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने यह दुनिया को जता दिया कि अगर इंसान के अंदर आत्मविश्वास हो तो वो कोई भी मंजिल पा सकता है।
शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वह गांधी जी के विचारों और जीवनशैली से बेहद प्रेरित थे। उन्होने गांधी जी के असहयोग आंदोलन के समय देश सेवा का व्रत लिया था और देश की राजनीति में कूद पड़े थे। लाल बहादुर शास्त्री जाति से श्रीवास्तव थे। लेकिन उन्होने अपने नाम के साथ अपना उपनाम लगाना छोड़ दिया था क्योंकि वह जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। उनके नाम के साथ जुड़ा 'शास्त्री' काशी विद्यापीठ द्वारा दी गई उपाधि है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने 2 साल तक काम किया। उनका प्रधानमंत्रित्व काल 9 जून 1964 से 11जनवरी 1966 तक रहा।
उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में भीषण मंदी का दौर था। देश के कई हिस्सों में भयानक अकाल पड़ा था। उस समय शास्त्री जी ने देश के सभी लोगों को खाना मिल सके इसके लिए सभी देशवासियों से हफ्ते में 1 दिन व्रत रखने की अपील की थी। शास्त्री जी की मृत्यु यूएसएसआर के ताशकंद में हुई थी। शकंद की सरकार के मुताबिक शास्त्री जी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी पर उनकी मौत का कारण हमेशा संदिग्ध रहा। उनकी मृत्यु 11 जनवरी 1966 में हुई थी। वे उस समय देश के प्रधानमंत्री थे।
तो वहीं गांधी जी से केवल भारतीय ही प्रभावित नहीं थे बल्कि विदेशों में भी गांधी जी के आदर्शों को माना जाता रहा है तभी तो हॉलीवुड के कलाकार भी गांधी को नेकदिल और आदर्श पुरूष मानते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान इन दिनों महात्मा गांधी से प्रेरणा ले रही हैं। नशाखोरी के कारण विवादों में घिरी रहने वाली लोहान ने अपनी समस्याओं से पार पाकर नई शुरुआत करना चाह रही है और इसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी के बताए रास्ते को चुना है।
स्थिति साफ है कि गांधी जी आज पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व है जिनके बताये रास्तों पर चलकर ही इंसान तरक्की करना चाहता है क्योंकि उन्हीं के रास्ते इंसान को भटकने से बचाते हैं। इसलिए तो आज एक बार फिर से पूरा हिंदु्स्तान गा रहा है कि ऐनक पहने, लाठी पकड़े चलते थे वो शान से...जालिम कांपे थर-थर के उनका नाम रे...बंदे में था दम, वंदे मातरम। भारत मां के इन दो मां सपूतों को वनइंडिया परिवार भी कोटि कोटि प्रणाम करता है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications