LPG Price: भारत में एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें विदेशों में एक सिलेंडर की कीमत?

भारत में आये दिन घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। बीते दिनों व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कुछ राहत जरुर मिली लेकिन अभी भी दाम आसमान छू रहे हैं।

LPG Price Fluctuations in india know the price of a cylinder abroad?

LPG Price: केंद्र सरकार ने 1 मई 2023 को व्यवसायिक एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में ₹171.50 की कटौती की है। देश में अब 19 किलोग्राम के व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत ₹1,856.50 होगी। फिलहाल सरकार ने कीमतों में यह कटौती केवल व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर की है और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत में घरेलू एलपीजी की कीमत ₹77.67 प्रति किलोग्राम चल रही है। अगर दिल्ली में आज आप एक 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेते हैं तो उसकी कीमत ₹1,103 है। वहीं बात की जाए लगभग 10 महीने पहले की, तो देश के एलपीजी की कीमत ₹74.15 प्रति किलोग्राम चल रही थी। तब एक 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1,053 थी। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 तक बढ़ी है। जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1856.50 है। इस हिसाब से इसकी प्रति किलोग्राम कीमत ₹97.71 है।

भारत से बाहर भी एलपीजी का इस्तेमाल रसोई में खाना बनाने के लिए होता है। अतः यह आपको जानना जरुरी है कि वहां सरकार इस गैस के बदले कितना पैसा लेती है? हमने वहां की मुद्रा को भारतीय रुपए में बदलकर विश्लेषण किया है। जिससे आपको तुलना करने में आसानी रहे।

पाकिस्तान

1 मई 2023 को पाकिस्तान में रसोई गैस की कीमत ₹80 प्रति किलोग्राम थी। यह कीमत द ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओजीआरए) पाकिस्तान द्वारा निर्धारित की जाती है। मई 2023 में ओजीआरए ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बदली है। पाकिस्तान में 11.8 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बाजार में ₹944.84 पड़ती है। जबकि 45.4 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹3,634.96 पड़ती है। वहां दोनों तरह के सिलेंडरों की प्रति किलोग्राम कीमत लगभग 80 रुपये आती है।

नेपाल

3 अप्रैल 2023 के नेपाल सरकार के आंकड़ों के अनुसार एलपीजी की कीमत ₹79.31 प्रति किलोग्राम थी। नेपाल में भी भारत के जैसे 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर होता है। फिलहाल वहां इस सिलेंडर की कीमत ₹1126.24 पड़ती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में पिछले 11 महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग यही चल रही है। नेपाल में नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) एलपीजी की कीमतों का निर्धारण करती है।

तुर्किये

24 अप्रैल 2023 के तुर्किये सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वहां एलपीजी की कीमत ₹43.72 प्रति किलोग्राम है। बीते दिनों तुर्किये में एलपीजी की कीमत ₹8.14 कम की गई थी। दरअसल, इससे पहले एलपीजी की कीमत ₹51.86 प्रति किलोग्राम थी। फिलहाल तुर्किये में 12 किलोग्राम के एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹524.64 पड़ती है।

ब्राजील

17 अप्रैल 2023 को ब्राजील में एलपीजी की कीमत ₹61.79 प्रति किलोग्राम थी। हालांकि, ब्राजील में भी अन्य देशों की तरह रसोई गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। उदाहरण के लिए, नवंबर 2022 में वहां पर एलपीजी की कीमतों में 5.3 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की गई थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने मार्च 2021 में एलपीजी पर संघीय करों को निलंबित कर दिया था, जिससे वहां पर एलपीजी की कीमतें बहुत प्रभावित हुई थी।

इजिप्ट (मिस्र)

ताजा आंकड़ों के अनुसार इजिप्ट में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत प्रति किलो ₹15.79 है, जोकि भारत सहित अन्य कई देशों से बहुत ही कम है। इजिप्ट में 12.5 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹197.48 पड़ती है। जबकि मार्च 2022 से पहले वहां एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹184.32 थी।

इंडोनेशिया

24 अप्रैल 2023 के आंकड़ों के अनुसार इंडोनेशिया में एलपीजी की कीमत ₹86.84 प्रति किलोग्राम है। मार्च 2022 से पहले यही कीमत ₹75.6 प्रति किलोग्राम की थी। इंडोनेशिया में दो तरह के सिलेंडर मुख्य रूप से बिकते हैं, एक 12 किलोग्राम और दूसरा 5.5 किलोग्राम का। फिलहाल इंडोनेशिया में 12 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1042.1 है और 5.5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹490.41 है।

बांग्लादेश

Recommended Video

      LPG Cylinder Price: Commercial Cylinder के दामों में भारी कटौती, जानें कितने का हुआ | वनइंडिया हिंदी

      बांग्लादेश में फिलहाल एलपीजी की कीमत ₹75.73 प्रति किलोग्राम चल रही है। अप्रैल 2023 में निजी ऑपरेटरों के 12 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹908.84 थी। बांग्लादेश ऊर्जा नियामक आयोग (बीईआरसी) और सऊदी अरामको हर महीने एलपीजी की कीमतों को निर्धारित करते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+