जीबी रोड पर शुरु हुई लव-स्टोरी, सेक्स वर्कर को दुल्हन बनाएगा लड़का

जीबी रोड़ पर शुरू हुई प्रेम कहानी 2 साल बाद अब होगी शादी

नई दिल्ली। वो उसके पास उसके जिस्म का ग्राहक बनकर आया था, दोनों दिल्ली जीबी रोड के एक छोटे से कमरे में मिले थे। इस तरह के कई ग्राहक उसके पास आते थे और चले जाते थे लेकिन आज उसका ग्राहक कुछ खास था। इस मुलाकात ने दोनों की जिंदगी बदल दी। ये शुरुआत थी, ये प्रेम-कहानी दो साल पहले कोठे से शुरू हुई थी। जो अब दिल्ली महिला आयोग की मदद से अपने अंजाम तक पहुंची है।

love story: GB Road girl united with the man she loved

नेपाल की है युवती

नेपाल की है युवती

दिल्ली महिला आयोग ने जीबी रोड़ से जिस 27 साल की लड़की को छुड़ाया है। उसने बताया कि गरीबी के चलते काम की तलाश में वो नेपाल से दिल्ली आई थी लेकिन जीबी रोड पहुंच गई। यहीं उसकी उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गई।

दो साल से आता था कोठे पर

दो साल से आता था कोठे पर

जिस लड़के से इस लड़की को प्यार है वो बीते दो सालों से ग्राहक बनकर कोठे पर जाता था। दोनों के बीच प्यार हुआ तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन लड़की का कोठे से निकलना आसान नहीं था। लड़की ने कई बार यहां से निकलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।

लड़का पहुंचा महिला आयोग

लड़का पहुंचा महिला आयोग

लड़का जो कि पेशे से ड्राइवर है, जीबी रोड के पास में ही सदर बाजार एरिया में रहता है। जब उसे लगा कि उसकी प्रेमिका वहां से नहीं निकल पाएगी तो उसने इसके लिए कोई तरीका ढूंढ़ा। लड़का एक एनजीओ शक्तिवाहिनी के पास पहुंचा। एनजीओ की मदद से वो दिल्ली महिला आयोग से संपर्क में आया जिसके बाद आयोग ने पुलिस की मदद से इस लड़की को आजाद किया।

अब करेंगे शादी

अब करेंगे शादी

लड़की के आजाद हो जाने के बाद अब दोनों शादी करेंगे। लड़की का कहना है कि बताया लड़के का परिवार भी रजामंद है और अब वो साथ रहेंगे। दोनों ही अपनी प्रेम कहानी के सुखद अंत से खुश हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जीबी रोड पर कई लड़कियों को जबरदस्ती जिस्म के धंधे में धकेला जाता है, इस पर कार्रवाई की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+