गांधीनगर रही है वीआईपी सीट, 6 बार सांसद रहे आडवाणी, अमित शाह दूसरी बार मैदान में

Gandhinagar Lok Sabha Seat: अहमदाबाद से तकरीबन 25 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित गांधीनगर गुजरात की राजधानी है।

महात्मा गाँधी की स्मृति में इस शहर का नाम 'गाँधीनगर' रखा गया था। यहां की लोकसभा सीट पर लगातार 35 सालों से भाजपा का कब्जा है। वर्तमान में देश के गृहमंत्री अमित शाह यहां से दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल से है।

lok sabha chunav Gandhinagar VIP seat Advani MP 6 times Amit Shah second time in election

तीन दशक से भाजपा का दबदबा, 6 बार सांसद रहे आडवाणी

देश की वीआईपी लोकसभा सीटों में शामिल गांधीनगर में पिछले तीन दशकों से भाजपा काबिज है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी यहां से 6 बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी एक बार जीत दर्ज कर चुके हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शंकर सिंह वाघेला भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
1967 में गठित इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के सोमचंद्र सोलंकी 1967 और 1971 में भी चुनाव जीते। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी से पुरुषोत्तम मावलांकर, 1980 में कांग्रेस से अमृत पटेल, 1984 में कांग्रेस से जीआई पटेल के बाद 1989 में शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा का खाता खोला। तत्पश्चात 1991 में भाजपा से लालकृष्ण आडवाणी तथा 1996 में भाजपा से अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने गए थे।
लखनऊ सीट से भी चुनाव लड़े वाजपेयी दोनों सीटों से जीत गए, इसलिए उन्होंने गांधीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा के विजय पटेल ने फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को हराया था। 1998 से लेकर 2014 तक वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी लगातार चुनाव जीते। आडवाणी ने 1999 में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन को पराजित किया था।

इस बार अमित शाह के सामने कांग्रेस की सोनल पटेल

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। पिछली बार शाह ने कांग्रेस के तत्कालीन विधायक डॉ. सी.जे. चावड़ा को पराजित किया था, हालांकि अब चावड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वही कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव रह चुकी सोनल गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहने के साथ ही मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र की सह प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। कांग्रेस ने 35 साल बाद फिर महिला कैंडिडेट को उतारा है। हालांकि लोकसभा क्षेत्र में उनका बैनर इक्का-दुका ही नजर आ रहे है, लेकिन वे घर-घर जन-संपर्क, रैलियां और मीटिंग कर रही हैं।

गत 2019 के चुनाव में अमित शाह ने कांग्रेस के चतुरसिंह चावड़ा को 5 लाख 57 हजार मतों के विशाल अंतर से पराजित किया था और मोदी सरकार में गृहमंत्री बने थे।

क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इन सीटों में गांधीनगर उत्तर से रीता पटेल, कलोल से लक्ष्मण ठाकोर, साणंद से कनु पटेल, घाटलोडिया से भूपेंद्र पटेल, वेजलपुर से अमित ठाकर, नारणपुरा से जीतु पटेल और साबरमती से हर्षद पटेल विधायक हैं।

इन सीटों में गांधीनगर उत्तर व कलोल गांधीनगर जिले में है। वहीं साणंद अहमदाबाद जिले में और घाटलोडिया, नारणपुरा व वेजलपुर अहमदाबाद शहर में हैं। विकसित भारत, विकसित गांधीनगर और मोदी की गारंटी के नारों के बीच 7 मई को होने वाले चुनाव में इस सीट पर कुल 21.66 लाख मतदाताओं में से करीब 11.12 लाख पुरुष, 10.54 लाख महिला और 70 से ज्यादा थर्ड जेंडर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+