जानिए भारत में बोली जाने वाली भाषाओं से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

भारत एक ऐसा देश हैं, जहां हर शहर नहीं, बल्कि हर गांव, हर जिले के साथ भाषा बदल जाती है। विभिन्न सभ्यता, संस्कृति के साथ भारत में लगभग 780 भाषाएं बोली जाती हैं।

भारत में 22 भाषाओं को आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त है। जबकि मुख्य रूप से यहां सरकारी कामकाज की दो ही भाषा है, हिंदी व अंग्रेजी। हालांकि, हिंदी की उपयोगिता को लेकर राजनीतिक तौर पर समय समय पर विवाद उठता रहा है।

वहीं, संस्कृत को सभी भाषा की जनक के रूप में देखा जाता है। इसने कई भाषाओं को जन्म दिया है। लेकिन संस्कृत की तरह ही हर भाषा का अपना इतिहास, अपनी एक कहानी होती है। किसी भाषा की यात्रा मात्र साल दो साल की नहीं, सदियों की होती है। वहीं, यह काफी दिलचस्प भी होती है। जहां मराठी को योद्धाओं की भाषा माना गया है, वहीं उड़िया को कलिंग की भाषा कहा जाता है।

देखते हैं भारत में बोली जाने वाली भाषाओं से जुड़े कुछ दिलचस्प टैग लाइन्स को।

The Mother of All Languages- संस्कृृत

The Mother of All Languages- संस्कृृत

संस्कृत को सभी भाषाओं की जनक के रूप में माना गया है।

The Language of Warriors -मराठी

The Language of Warriors -मराठी

मराठी को योद्धाओं के भाषा के रूप में माना जाता है। भारत में मराठी मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बोली जाती है।

From God's Own Country-मलयालम

From God's Own Country-मलयालम

मलयालम मुख्य रूप से भारत के केरल राज्य में बोली जाती है। जबकि दुनिया भर में 90 मिलियन से ज्यादा लोग मलयालम बोलते हैं।

The Language of a Nation - हिंदी

The Language of a Nation - हिंदी

भारत में हिंदी भाषा 77 प्रतिशत जनसंख्या द्वारा बोली जाती है। वहीं, विश्व भर में इसे 500 मिलियन से ज्यादा लोग बोलते हैं।

The Language of India's Silicon Valley - कन्नड़

The Language of India's Silicon Valley - कन्नड़

कन्नड़ 2,500 वर्ष प्राचीन भाषा है। भारत में मुख्य रूप से यह कर्नाटक में बोली जाती है।

The Forgotten Script -खरोष्ठी

The Forgotten Script -खरोष्ठी

खरोष्ठी लिपि अब विलुप्त हो चुकी है। पहले यह गांधार क्षेत्र में बोली जाती थी। इसे भारत ही विश्व की सबसे पुरानी लिपि में से एक माना गया है।

A Living Legacy - तमिल लिपि

A Living Legacy - तमिल लिपि

भारत में तमिल बोलने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। यह भाषा भारत के जड़ों में बसी है।

From the Land of Five Rivers - पंजाबी

From the Land of Five Rivers - पंजाबी

पंजाबी 750 AD and 1400 AD के बीच एक भिन्न भाषा के रूप में पहचाना गया। यह गुरुमुखी लिपि में लिखा जाता है।

The Language of the Kalingas - उड़िया

The Language of the Kalingas - उड़िया

उड़िया भारत की राज्यभाषा है। वहीं, पूरे विश्व भर में यह 35 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है।

The Voices of the Mountains - नेपाली

The Voices of the Mountains - नेपाली

नेपाली भारत में पश्चिम बंगाल, असम और सिक्किम के की इलाकों में बोली जाती है। यह नेपाल की राष्ट्र भाषा है।

The Language of Honey - तेलुगु

The Language of Honey - तेलुगु

तेलुगु भाषा भारत में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश में बोली जाती है। 11वीं सदी में सबसे पहले तेलुगु साहित्य में 'महाभारत' लिखी गई थी।

From the Heart of the Ganga - बंगाली

From the Heart of the Ganga - बंगाली

विश्व भर में 210 मिलियन से ज्यादा लोग बंगाली बोलते हैं। भारत में प्रमुख रूप से यह पश्चिम बंगाल में बोला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+