Children's Day 2021: जानिए भारत में 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
नई दिल्ली, 09 नवंबर। भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है। इस साल के बाल दिवस पर जानिए 14 नवंबर को ही भारत में बाल दिवस क्यों मनाया जाता है।

14 नवंबर 1889 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। जो बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं। जवाहर लाल नेहरू बच्चों को एक राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे।

भारत में 1956 से बाल दिवस मनाया जा रहा है लेकिन पहले ये 20 नवंबर को मनाया जाता था। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था और तभी से बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के 14 नवंबर को पड़ने वाले जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
बाल दिवस इतिहास
चाचा नेहरू की मृत्यु के बाद, भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वह बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। मंजूरी मिलने के बाद से 14 नवंबर को बाल दिवस भारत में मनाया जाना शुरू हुआ।
बाल दिवस का महत्व
बाल दिवस पर देश के पहले प्रधानमंत्री को नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा, यह दिवस बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा पर बात करने के लिए किया जाता है। चाचा नेहरू ने कहा था आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।"
बाल दिवस समारोह
भारत में बाल दिवस स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी धूम-धाम से साथ मनाया जाता है। बच्चों को उनके लिए दिन को खास बनाने के लिए उन्हें खिलौने, मिठाई और उपहार भेंट किए जाते हैं। बाल दिवस के असवसर पर भारत भर के स्कूलों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण और निंबध प्रतियोगिता सहित मजेदार और प्रेरक समारोह आयोजित करते हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications