सिर्फ 20 रुपए में घर बैठे बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट, जानें पूरी प्रक्रिया

आप मात्र 20 रुपए खर्च कर घर बैठे-बैठे अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते है।

नई दिल्ली। बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक होता है। बर्थ सर्टिफिकेट जन्म से लेकर, स्कूल एडमिशन और पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी होता है। जन्म प्रमाणपत्र के लिए आपको नगर निगम, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चक्कर काटने पड़ते है। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं नहीं पड़ेगी। अब आप घर बैठे-बैठे मात्र 20 रुपए खर्च कर अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते है। जी हां आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से बर्थ सार्टिफिकेट बनवा सकते है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

 21 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन

21 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन


बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर आपको अपने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद ही जन्म प्रमाणपत्र बन सकत है। अब ये रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन तरीके से कर सकते है।

 पुराने मामलों में लेनी होगी इजाजत

पुराने मामलों में लेनी होगी इजाजत

1 साल या इससे पुराने जन्म प्रमाणपत्र को बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले आपको मजिस्ट्रेड की इजाजत लेनी होगी। अगर आपने बर्थ सर्टिफिकेट के लिए जन्म के 21 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया पहले आपको एसडीएम की इजाजत लेनी होगी, उसके बाद ही आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते है।

 ऑनलाइन बर्थ सार्टिफिकेट

ऑनलाइन बर्थ सार्टिफिकेट

ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आप नगर निगम या फिर राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाणपत्र वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसे क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको अपने बच्चे की सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा। इसे भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकलना होगा और उसे सभी जरूरी दस्तावेज के साथ निगम में जमा करवाना होगा।

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी


बर्थ सार्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको अस्पताल का डिस्चार्ज स्लिप, अस्पताल द्वारा बनाया गया जन्म प्रमाणपत्र और एड्रेस प्रूफ देना होगा।

 कितना वक्त

कितना वक्त


बर्थ सार्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको 20 रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से फीस चुकानी होगी, जिसके बाद अगर आपके द्वारा दी गई सबी जानकारी सही-सही है तो 7 से लेकर 21 दिनों के भीतर आपका जन्म प्रमाणपत्र आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+