UP Assembly polls 2017: जानें बिसालपुर विधानसभा सीट के बारे में खास बातें
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनावों के लिए हर राजनैतिक दल ने कमर कस ली है। 403 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य पर अगले साल कौन राज करेगा ये तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन इसमें किसी को शक नहीं इस बार का चुनाव हर मामले में काफी रोचक होगा जो आने वाले कई राजनैतिक पार्टियों का भविष्य तय करेगा। ऐसे में वनइंडिया आप को यूपी की हर विधानसभा सीट से जुड़ी रोचक जानकारी मुहैया करा रही है। आज हम बता रहे हैं बिसालपुर विधानसभा सीट के बारे में खास बातें:

विधानसभा सीट का नाम: बिसालपुर
- विधानसभा सीट संख्या: 130
- जिला: पीलीभीत
- क्षेत्रफल: 3,504 वर्ग किमी
- जनसंख्या: 2.037 लाख
- साक्षरता: 63.58% 2
- 2012 विधानसभा चुनाव के नतीजे
- विजय उम्मीदवार: अज्ञास रामशरण वर्मा (बीजेपी)
- हासिल वोट: 111,735
- वोट प्रतिशत : 49.71%
- नजदीकी प्रतिद्वंदी : अनीस अहमद खान (कांग्रेस)
- हासिल वोट :55,664
- प्रतिशत :24.76%
- अंतर: 56,071
- मार्जिन: 24.95%
- कुल मतदाता : 315,152
- उपस्थिति: 224,795 (71.33%)
सबसे पहली बार बिसालपुर में विधानसभा चुनाव साल 1957 में आयोजित हुआ था, जब साल 1956 में परिसीमन के आदेश जारी हुए थे। बिसालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया कल्याण, बिसालपुर, बिलसंदा, बिसालपुर एपीपी और बिलसंदा एनपी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications