इंदिरा गांधी के पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूटकर रोए थे कमलनाथ, राजीव-राहुल संग दिया था कंधा
भोपल। तमाम माथापच्ची के बाद आखिरकार एमपी की सत्ता 72 साल के कमलनाथ के हाथ में गई, पार्टी आलाकमान ने युवा जोश के आगे अनुभव को महत्व दिया और कमलनाथ को एमपी का नाथ बना दिया। कमलनाथ प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री होंगे। कमलनाथ कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ देश के सबसे अमीर राजनेताओं की सूची में भी आते हैं।

कमलनाथ ने याद किया मां इंदिरा गांधी को
सीएम चुने जाने के बाद कमलनाथ ने जनता और पार्टी को दिल से धन्यवाद कहते हुए देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया और ये कहा कि आज के ही दिन यानी कि 13 दिसंबर को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे छिंदवाड़ा की जनता के सुपुर्द किया था और कहा था कि ये मेरा तीसरा बेटा है।

संजय गांधी के करीबी दोस्त रहे हैं कमलनाथ
आपको बता दें कि संजय गांधी के करीबी दोस्त रहे कमलनाथ गांधी परिवार के बेहद क्लोज हैं, इसलिए अपना नाम सीएम पद के लिए चुने जाने पर उन्होंने ये बात कही कि मैंने इंदिरा जी, संजय गांधी, राजीव गांधी के साथ काम किया और अब राहुल गांधी के साथ काम कर रहा हूं।

कमलनाथ पर राहुल गांधी करते हैं भरोसा
कहते हैं कि राहुल गांधी खुद उन पर काफी भरोसा करते हैं। आप उनके और गांधी परिवार के रिश्तों की गहराई का पता उस तस्वीर से लगा सकते हैं, जिसमें इंदिरा गांधी के पार्थिव शरीर के पास कमलनाथ एकदम बदहवास खड़े हैं।ये मार्मिक तस्वीर कमलनाथ के फेसबुक पर मौजूद है, इस तस्वीर में वह राहुल गांधी और राजीव गांधी के साथ इंदिरा गांधी के पार्थिव शरीर को कंधा दे रहे हैं।

छिंदवाड़ा में तो भगवान की तरह पूजे जाते हैं कमलनाथ
शांत और शालीन माने जाने वाले कमलनाथ कार्यकर्ताओं में भी काफी पॉप्युलर हैं। कहा जाता है कि कमलनाथ का दरवाजा कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं के लिए आधी रात को भी खुला रहता है। छिंदवाड़ा में तो लोग कमलनाथ को भगवान की तरह पूजते हैं।












Click it and Unblock the Notifications