IPL Auction: आईपीएल के ये खिलाड़ी बिके ‘करोड़ों’ में लेकिन खेल में रहे ‘जीरो’

IPL 2023 के लिए 10 टीमें तैयार हैं। 23 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में प्लेयर्स के लिए दिल खोलकर करोड़ों रूपये खर्च किये गये। लेकिन क्या हर महंगा खिलाड़ी उपयोगी भी होता है?

IPL

IPL 2023 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन यानि नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स (पहले Kings XI Punjab) ने 18.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा है। सैम करन IPL के अबतक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये है। सैम के अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए भी फ्रेंचाइजी ने तिजोरी खोल दी। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। सैम करन की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये, जबकि हैरी ब्रूक की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी। पहले भी आईपीएल में कई ऐसे प्लेयर्स हुए हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर पैसे खर्च किया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। 2008 से लेकर 2022 तक IPL के इतिहास में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, वेस्ट इंडीज के निकोलस पूरन, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स समेत कई ऐसे प्लेयर्स रहे हैं, जिन्होंने उम्मीद के विपरीत बेहद खराब प्रदर्शन किया।

युवराज सिंह
2014 और 2015 में ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए फ्रेंचाइजी ने क्रमशः 14 और 16 करोड़ रुपये खर्च किये। भारत को दो विश्वकप जिताने वाले इस बल्लेबाज के लिए साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने 14 रुपये खर्च किये, लेकिन युवराज सिंह का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। RCB के लिए युवराज सिंह ने कुल 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने केवल 376 रन बनाये। जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल भी युवराज सिंह कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 14 मैच में केवल 248 रन बना सके।

दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के विकेट-कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए साल 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.5 करोड़ रुपये खर्च किये थे। उस साल युवराज सिंह के बाद डीके सबसे ज्यादा महंगे प्लेयर रहे थे। 2014 में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में केवल 325 रन बनाए। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक को रिलीज कर दिया था।

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के वर्तमान टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को साल 2017 और 2018 में सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा गया। 2017 में पुणे सुपर जाइंट्स ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि खराब प्रदर्शन की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें अगले साल ही रिलीज किया। जिसके बाद 2018 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेन स्टोक्स के लिए 12.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए बेन स्टोक्स का प्रदर्शन इस साल भी खास नहीं रहा। 2018 में बेन स्टोक्स ने 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 16.33 की औसत से मात्र 196 रन बनाये। हालांकि, बेन स्टोक्स को इस मिनी IPL 2023 ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

शेन वाटसन
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन को 2016 में राजस्थान रॉयल्स ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स को इस ऑलराउंडर का फायदा नहीं हुआ। 2016 में शेन वाटसन के कुल 15 मैच खेले, जिसमें 15 इनिंग्स में उन्होंने 13.76 की साधारण औसत से केवल 179 रन बनाये। गेंदबाजी में भी वाटसन ने कुछ खास कमाल नहीं किया, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने वाटसन को रिलीज कर दिया।

ईशान किशन
हाल ही में वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक मारने वाले बल्लेबाज ईशान किशन को साल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान किशन MI द्वारा खरीदे गए अब तक के सबसे महंगे प्लेयर है। हालांकि, पिछले साल उनका प्रदर्शन औसत रहा और मुंबई इंडियंस की टीम टॉप-4 में जगह बनाने में भी नाकामयाब रही। ईशान किशन ने 14 मैच की 14 इंनिंग में कुल 418 रन बनाये। हालांकि, ईशान किशन को MI ने अभी रिलीज नहीं किया है। अगले साल भी वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज को 2023 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले साल 2022 में निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, जिसकी वजह से SRH ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2022 में निकोलस पूरन ने कुल 14 मैच खेले और 38.25 की औसत से 306 रन बनाये। हार्ड हिटिंग्स के लिए मशहूर निकोलस पूरन ने पिछले साल केवल एक बड़ी पारी खेली थी।

जयदेव उनादकट
जयदेन उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2019 में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे वरुण चक्रवर्ती के साथ सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे। 2023 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें बेस प्राइस यानी 50 लाख रुपये में खरीदा है। 2019 में जयदेव के प्रदर्शन की बात करें तो उस साल उन्होंने कुल 11 मैच खेले जिसमें 10.66 की इकोनॉमी से 398 रन लुटाए और केवल 10 विकेट झटके थे।

वरुण चक्रवर्ती
मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती के लिए साल 2019 में पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये खर्च किये थे। वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन केवल एक ही मैच खेला, जिसमें उन्होंने 11.66 की इकोनॉमी से 35 रन लुटा दिये और 1 विकेट हासिल किया। वरुण के इस प्रदर्शन की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें और किसी मैच में मौका नहीं दिया।

पवन नेगी
पवन नेगी के लिए साल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 8.5 करोड़ रुपये खर्च किये थे। बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल नेगी ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दिल्ली की टीम ने नेगी को रिलीज कर दिया। नेगी ने इस साल दिल्ली के लिए कुल 8 मैच खेले जिसमें केवल 57 रन बना पाये। वहीं बॉलिंग में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और केवल 1 विकेट झटका और इकोनॉमी 9.83 थी।

क्रिस मॉरिस
राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस के लिए सबसे ज्यादा 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस ऑलराउंडर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, 2021 में क्रिस मॉरिस राजस्थान के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, इसलिए अधिकतर मैचों में उन्हें मौका भी नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+