सेना के वह युद्ध उद्घोष के बारे में जो भरते हैं सैनिकों में जोश
बैंगलोर। 'नाम, नमक और निशान,' के लिए लड़ने वाली भारतीय सेना की कई रेजीमेंट्स इसी को फॉलो करती हैं। नाम मतलब रेजीमेंट, नमक मतलब देश और निशान मतलब देश और पलटन का झंडा, यह एक बात इंडियन आर्मी का मुख्य सिद्धांत होता है।
इसके अलावा भारतीय सेना की हर रेजीमेंट का अपना एक ध्येय वाक्य या वॉर क्राइ होता है। वॉर क्राइ यानी युद्ध के समय पर एक सैनिक को प्रेरणा देने वाले वह शब्द जो दुश्मन पर भारी पड़ जाए।
आज हम आपको भारतीय सेना की कुछ रेजीमेंट्स की कुछ ऐसी वॉर क्राइ से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद निश्चित तौर पर आप भी जोश से भर जाएंगे।

गोरखा राइफल्स
जय मां काली, आयो गोरखाली

गढ़वाल राइफल्स
बदरी विशाल लाल की जय

ब्रिग्रेड ऑफ गार्ड्स
गरुण का हूं बोल प्यारे

पंजाब रेजीमेंट
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, बोल ज्वाला मां की जय

मद्रास रेजीमेंट
वीरा मद्रासी, अदि कोल्लू, अदि कोल्लू

ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट
इस रेजीमेंट का मोटो और वॉर क्राइ एक ही है यानी सर्वदा शक्तिशाली

मराठा लाइट इंफ्रेट्री
बोल श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जय

राजपूताना राइफल्स
राजा राम चंद्र की जय

जाट रेजीमेंट
जाट बलवान, जय भगवान

सिख रेजीमेंट
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

डोगरा रेजीमेंट
ज्वाला माता की जय

कुमांऊ रेजीमेंट
कालिका माता की जय
बजरंग बली की जय
दादा किशन की जय

माहर रेजीमेंट
बोलो हिंदुस्तान की जय












Click it and Unblock the Notifications