स्विटजरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी और गहरी ट्रेन टनल शुरू

बर्न। करीब 20 वर्षों की कड़ी मेहनत और मशक्‍कत के बाद आखिरकार स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी और सबसे गहरी ट्रेन टनल खोल दी गई है।

Interesting facts about world’s longest and deepest train tunnel in Switzerland

57 किमी लंबी है ट्रेन टनल

यह टनल 57 किलोमीटर लंबी है और दोहरी टनल है। इसका नाम गोटहार्ड है जो आल्प्स पहाड़ियों के नीचे से नॉर्दन और सदर्न यूरोप को हाई स्‍पीड ट्रेन सर्विस से जोड़ेगी। स्विट्ज़रलैंड ने अपनी इस सफलता के बाद कहा है कि टनल यूरोप में कार्गो ट्रांसपोर्टेशन में अहम कदम साबित होने वाली है।

ट्रक की जगह अब ट्रेन से सप्‍लाई

इस टनल के जरिए नीदरलैंड्स के रोटरडैम और इटली के गेनोआ आपस में कनेक्‍ट होंगे। अभी तक इस रूट पर सामान की ढुलाई लाखों ट्रकों से होती रही है, लेकिन अब यह सामान इस टनल की मदद से ट्रेन के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा।

कुछ खास बातें

  • इस टनल के निर्माण में करीब 17 वर्ष का समय लगा।
  • इसकी लंबाई करीब 57.1 किमी है।
  • इसके निर्माण में करीब 1,250 करोड़ रुपए लगे।
  • निर्माण में करीब 2,600 लोग शामिल रहे।
  • टनल की खुदाई के दौरान 410 मीटर लंबी ड्रिलिंग मशीन का प्रयोग।
  • निर्माण के दौरान 4,000,000 क्‍यूबिक मीटर कंक्रीट का प्रयोग हुआ।
  • गोटहार्ड दुनिया की सबसे गहरी टनल है और जमीन से 2.3 किलोमीटर नीचे है।
  • तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक है और इसके ऊपर ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं।
  • इंजीनियरों को 73 अलग-अलग तरह के पत्थरों की खुदाई करनी पड़ी।
  • खुदाई के दौरान 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए।
  • ज़्यूरिख और मिलान की दूरी में करीब दो घंटे चालीस मिनट की कमी आएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+