खतरे की घंटी: पिछले 20 सालों में भारत में शराब पीने वालों की संख्या 55 % बढ़ी
नई दिल्ली। आजकल शराब पीना एक फैशन बन गया है, बड़े शहरों में जो लड़के-लड़कियां फैशन की इस चीज का सेवन नहीं करते हैं उन्हें बैकवर्ड घोषित कर दिया जाता है जिसका नतीजा यह हुआ है कि इस समय भारत में शराब का सेवन बढ़ता जा रहा है जो कि खतरे की घंटी है।
ताजा वैश्विक अध्ययन में सामने आया है कि भारत में शराब की खपत बीते 20 सालों में 55 फीसदी बढ़ गई है। जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पेरिस की संस्था ओईसीडी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 20 सालों में जिन चालीस देशो में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ी है उस लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। भारत में युवक-यवतियां तेजी से इस लत का शिकार हो रहे हैं।
इन आंकड़ों को देखकर हर कोई हैरान है...इन आंकड़ों के देखकर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग काफी चितिंत हैं, जसलोक अस्पताल की डॉ आभा ने कहा कि युवाओं में बढ़ती शराब की लत..सही नहीं है, इसकी वजह से कई बीमारियों और हादसों का जन्म हो रहा है। युवागण दारू पीकर गाड़ी चलाते हैं जिसके कारण वो दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर युवतियों का शराब पीना उनके लिए ज्यादा खतरनाक हैं क्योंकि इसके कारण उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है जो कि ठीक नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications