Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत की ऐसी जगह जहां एक ही लड़की बनती है सभी भाईयों की पत्नी

नयी दिल्ली। महाभारत में द्रोपदी ने पांचों पांडवों से विवाद किया और वो पांचाली बन गई, लेकिन क्या आपको लगता है कि आज के वक्त में ऐसा संभव है कि एक ही औरत परिवार के प्रत्येक भाई की पत्नी बन कर रहें। शायद नहीं, लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं तो जरा इस खबर को गौर से पढ़ें।

marriage

जी हां आज भी ये अजीबों-गरीब प्रथा भारत में लागू है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र की। जहां आज भी एक ही औरत परिवार के सभी भाईयों की पत्नी बनकर रहती है। सुनने में भले अजीब लग रहा हो, लेकिन हिमाचल के किन्नौर क्षेत्र में आज भी एक लड़की का विवाह परिवार के सभी सगे भाईयों से एक साथ किया जाता है। यहां रहने वाले लोग इस प्रथा को पांडवों के अज्ञातवास से जोड़ते हैं।

आज भी यहां बहु पति विवाह किए जाते हैं। एक ही परिवार के सगे भाईयों से एक साथ युवती का विवाह किया जाता है। घर के सभी सदस्य एक साथ एक ही घर में रहते हैं। इस प्रता के दौरान अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी वो दुख नहीं मनाती।

अब सवाल कि एक ही महिला के साथ सबी भाई दांपत्य सुख कैसे भोगते हैं। उसके लिए भी अजीबों-गरीब तरीका है। अगर कोई भाई अपनी पत्नी के साथ है तो वह कमरे के दरवाजे के बाहर अपनी टोपी टांग देता है। जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है, कोई दूसरा भाई उस स्थान पर नहीं जा सकता। ये संकेत होता है कि एक भाई अपनी पत्नी के साथ संबंध बना रहा है। इसी तरीके से भाईयों की मर्यादा को ध्यान में रखा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+