Imran Khan Audio: इमरान खान की ‘प्लेबॉय’ इमेज फिर चर्चा में, अनेक महिलाओं से रहे संबंध
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के कुछ ऑडियो क्लिप वायरल हो चुके हैं, जिनमें वो महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर रहे हैं। राजनीति में आने से पहले भी इमरान खान के कई महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के कुछ कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि इनमें पूर्व पीएम इमरान खान एक महिला नेता से अश्लील बातें कर रहे हैं। इन ऑडियो क्लिप्स के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तानी जनता उनकी आलोचना कर रही है। वायरल हो रहे ऑडियो कॉल में इमरान खान किसी महिला नेता से अश्लील बातें कर रहे हैं, जिसे फोन सेक्स कहा जाता है। इन ऑडियो क्लिप्स के आने के बाद एक बार फिर से उनकी प्लेबॉय इमेज सामने आई है।
इमरान खान के इन ऑडियो क्लिप को पाकिस्तानी पत्रकार सैयद अली हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था, जिसके बाद यह क्लिप वायरल हो गया है। हालांकि, इमरान खान के समर्थकों का कहना है कि यह एक साजिश है। बता दें कि पाकिस्तान में आने वाले कुछ महीनों में आम चुनाव होने वाले है। इमरान खान का यह कथित ऑडियो क्लिप उनकी और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया है। हालांकि, इमरान खान ने फिलहाल इस कथित ऑडियो क्लिप को लेकर कोई सफाई नहीं दी है।
इमरान खान बन गए 'इमरान हाशमी'
इमरान खान के कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने पर पाकिस्तानी पत्रकार नाइला इनायत ने ट्वीट करके कहा कि इस सेक्स कॉल लीक में इमरान खान बॉलीवुड एक्टर 'इमरान हाशमी' बन गए हैं। वहीं, एक और जर्नलिस्ट हजमा अजहर सलाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इमरान खान की आलोचना करते हुए लिखा है, खान साहब अपनी निजी जिंदगी में जो भी करना चाहे कर सकते हैं लेकिन मुझे आशा है कि वो खुद को मुस्लिम नेता और रोल मॉडल बताना बंद कर देंगे। पाकिस्तानी अखबार डेली मेल के पत्रकार मंसूर अली खान ने दावा किया है कि वह इस ऑडियो में इमरान खान से बात करने वाली महिला को जानता है, लेकिन वह उसका नाम नहीं लेना चाहते हैं।
कई अभिनेत्रियों के साथ रहा अफेयर
इमरान खान की निजी जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर चर्चित टीवी एंकर शामिल हैं। प्रधानमंत्री बनने और राजनीति में आने से पहले इमरान खान क्रिकेटर थे, जिन्होंने बतौर कप्तान पाकिस्तान को 1992 का वनडे विश्वकप जिताया था। इमरान खान की पूर्व पत्नी और BBC पत्रकार रेहम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्रियों से उनके संबंधों का खुलासा किया था। वहीं, कई और मीडिया रिपोर्ट्स में इमरान खान के 70 और 80 के दशक की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्रियों जीनत अमान और रेखा तक से संबंध के दावे किए जा चुके हैं। स्टार न्यूजपेपर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खुद इमरान खान ने अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंध को स्वीकारा था।
पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो से भी था संबंध
क्रिकेटर के रूप में अत्यधिक लोकप्रिय इमरान खान ने राजनीति में आने के उद्देश्य से अपना घर बसाने की सोची और 1995 में ब्रिटेन के सबसे रईस घराने की जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी कर ली। शादी के बाद जेमिमा ने इस्लाम धर्म को अपना लिया और पाकिस्तान आ गई थी। लेकिन 9 साल तक साथ रहने के बाद 2004 में जेमिमा और इमरान खान अलग हो गए। इससे पहले प्लेबॉय इमरान खान का संबंध बेनजीर भुट्टो से भी रहा था, जो बाद में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री भी बनी। इमरान खान की बायोग्राफी लिखने वाले क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने भी उनके और बेनजीर भुट्टो के संबंध के बारे में लिखा है।
ISI ने किया 'हनी ट्रैप'?
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो यह इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हनी ट्रैप हो सकता है। पीएम के पद से हटने के पहले से ही इमरान खान ISI की कई बार सार्वजनिक तौर पर आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में ISI ने पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले इमरान खान के पुराने फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग वायरल करके उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। हालांकि, इमरान खान की निजी जिंदगी में 'प्लेबॉय' वाली छवि की वजह से पाकिस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में उनकी आलोचना हो रही है।
पहले भी ऑडियो टेप हो चुका है वायरल
अक्टूबर 2022 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान का एक ऑडियो टेप वायरल होने के बाद उन्हें धोखेबाज और देश का सबसे झूठा इंसान बताया था। इस कथित वायरल ऑडियो टेप में वह इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे अप्रैल में उनकी बर्खास्तगी को एक साजिश के रूप में चित्रित करने के लिए विवादास्पद सिफर का फायदा उठाया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ऑडियो क्लिप में इमरान खान और उनकी पार्टी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आजम खान के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई थी। इस वायरल ऑडियो क्लिप की वजह से पाकिस्तान की अमेरिका में काफी फजीहत हुई थी।
इस वजह से गिरी थी इमरान खान की सरकार!
पिछले कुछ दशकों से पाकिस्तानी राजनीति में होने वाले उठा-पटक में अमेरिका का अहम रोल रहा है। इमरान खान की सरकार गिरने के पीछे भी कहीं न कहीं अमेरिका का अहम योगदान रहा है। इमरान खान का चीन और रूस की तरफ झुकाव की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नाखुश थे। खास तौर पर रूस-युक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले इमरान खान ने पुतिन से मुलाकात की थी। पाकिस्तान में आंतकवाद के उभार के लिए इमरान खान अमेरिका को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
अमेरिका के साथ-साथ इमरान खान ने पाकिस्तानी आर्मी और ISI से भी संबंध बिगाड़ लिए थे। हालांकि इमरान को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने में पाकिस्तानी आर्मी का बहुत बड़ा रोल था। ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तानी आर्मी जनरलों की मर्जी के बिना कोई राजनीतिक पार्टी वहां सरकार नहीं बना सकती है। इमरान खान और ISI के बीच बढ़ती तल्खी का फायदा मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता शहबाज शरीफ ने उठाया और अप्रैल में इमरान खान की सरकार गिर गई।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications