जानिए कैसे मिल सकते हैं भारत के प्रधानमंत्री से?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। क्या आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहते हैं ? क्या आप उन्हें अपने किसी मसले से अवगत करान चाहते हैं ? क्या आप उन्हें देश हित से जुड़े किसी मसले की सलाह देना चाहते हैं?

बेशक, आपका इरादा बड़ा नेक है। आपसे प्रधानमंत्री मिलेंगे, इस बात की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। कारण आप खुद समझते हैं। देश की 125 करोड़ की आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री के लिए किसी भी नागरिक से मिलना संभव नहीं है। इसकी उम्मीद करना भी थोड़ी नाइंसाफी ही होगी।
लेकिन हां हम आपको यह जरूर बता सकते हैं कि प्रधानमंत्री से मुलाकात कैसे की जा सकती है। इसके लिये सबसे पहले आपको एक पत्र लिखना होगा। यह पत्र आपको प्रधानमंत्री के कार्यालय के पते पर भेजना होगा।
- पता है- प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल, नई दिल्ली।
- फोन- 011-23012312, फैक्स-011-23019545, 23016857।
'भेजने वाले का पता' के स्थान पर अपना नाम व पूरा पता लिना मत भूलें। आपको पत्र में प्रधानमंत्री से मिलने का स्पष्ट कारण बताना होगा। यदि आपका कारण वाजिब होगा, तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आपको कॉल किया जायेगा। हालांकि आप जनता दरबार के लिये भी प्रधानमंत्री कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उसके लिये पत्र के ऊपर विषय में जनता दरबार लिखना होगा।
आप उस दिन का इंतजार जरूर करें जब प्रधानमंत्री अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर देश के आम और खास लोगों से मिलना शुरू करेंगे। अभी मोदी ने यह सिलसिला शुरू नहीं किया है। हां, उम्मीद है कि वे करेंगे। उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह भी जनता दरबार नहीं लगाते थे। पर उनसे पहले कई प्रधानमंत्री जैसे लाल बहादुर शास्त्री,इंदिरा गांधी,राजीव गांधी और चंद्रशेखर जनता से अपने घरों में हफ्ते में दो-तीन दिन मिलते थे। वे लोगों से मिलते थे। उनके स्टाफ के लोग जनता के मसलों को लिखित में ले लेते थे उन पर एक्शन भी होता था।












Click it and Unblock the Notifications