SMS, मिस्ड कॉल से कैसे जानें अपना ईपीएफ बैलेंस

हैदराबाद। यदि आपको यह जानना है कि आपके कर्मचारी भविष्य निधि यानि ईपीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है, तो बस एक एसएमएस भेजिये। और हां आप अपनी एसएमएस से वा को एक्टीवेट भी मोबाइल के जरिये ही कर सकते हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने ईपीएफ का अकाउंट बैलेंस पता करने की सेवा लॉन्च कर दी है।

पढ़ें- www.epfindia.gov.in पर कैसे जानें बैलेंस

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बंडारु दत्तात्रेय ने हैदराबाद में ईपीएफ सदस्यों के लिए तीन नई मोबाइल आधारित सेवाओं की शुरूआत की हैं। ये सेवाएं हैं-

  1. मोबाइल एप्लीकेशन
  2. एसएमएस आधारित यूएएन संचालन
  3. मिस्ड कॉल सेवा

पहली सेवा- मोबाइल एप्लीकेशन

सबसे पहले ईपीएफओ वेबसाइट www.epfindia.gov.in से नए मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। साइन-अप कर इसके सदस्य बनें। सदस्य बनने के बाद आप अपने यूएएन खातों की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।

इसी प्रकार से ईपीएफ पेंशनर इस मोबाइल एप के द्वारा पेंशन वितरण के ब्यौरे देख सकते है। इसी प्रकार से नियुक्ता भी अपने प्रेषण के ब्यौरे को देख सकते हैं।

दूसरी सेवा- एसएमएस आधारित यूएएन एक्टीवेशन

इस नई सेवा से ऐसे सदस्य जिनकी सहज पहुंच कम्प्यूटरों तक या स्मार्ट फोन तक नहीं है वे इसका खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं। इस सेवा के लिए 7738299899 पर अपना यूएएन नंबर एसएमएस करना होगा।

तीसरी सेवा- मिस्ड कॉल सेवा

इस सेवा के अंतर्गत आपको यदि अपने ईपीएफ खाते का अकाउंट बैलेंस जानना है तो आप 01122901406 पर मिस कॉल दें। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आपके पास एक एसएमएस आयेगा, जिसमें आपके द्वारा दिया गया पीएफ अंशदान और शेष राशि का विवरण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+