अब घर बैठे ठीक कराएं वोटर ID कार्ड की गलतियां, जानें पूरी प्रक्रिया
आप घर बैठे अपने वोटर आईडी कार्ड की गलतियां ठीक करवा सकते हैं। बस करना होगा कुछ काम।
नई दिल्ली। पहचान पत्र हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। बिना इसके हमारा कोई काम नहीं हो सकता है। फिर चाहे हमें बैंक खाता खुलवाना हो या फिर मोबाइल का सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो। बिना पहचान पत्र के आप किसी भी सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। अगर बात करें मतदाता पहचान पत्र की तो बिना इसके आप वोट डालने का अधिकार नहीं रखते। कैसे घर बैठे बदलें आधार कार्ड में पता या जन्म तारीख?

मतदान के अलावा भी वोटर आईडी कार्ड का बहुत जगहों पर इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि वोटर आईडी कार्ड में गलत जानकारी छप जाती है या फिर गलत तस्वीर लग जाती है। ऐसे में इसे ठीक करवाना बहुत जरुरी होता है।अगर आपने वर्तमान एड्रेस को बदला है तो उसे अपने वोटर कार्ड पर भी बदलवाना जरुरी होता है।
क्या करें अगर पैन कार्ड, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी हो जाए गुम ?
आज हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे-बैठे खुद ही वोटर कार्ड की जानकारी को बदल सकते हैं। आज जिस तरीके के बाद में हम आपको बता रहे हैं उसकी मदद से आप घर बैठे-बैठे सिर्फ 5 मिनट में अपने वोटर आईडी कार्ड की जानकारियों को बदल सकते हैं।

स्टेप 01
वोटर कार्ड की जानकारी बदलने के लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.nvsp.in पर लॉग इन करना होगा। इसे लॉगइन करते ही आपके सामने निर्वाचन आयोग की होमपेज खुल जाएगी।

स्टेप नबंर-02
इस होमपेज पर आपको नीचे की ओर वोटरआईडी कार्ड में बदलाव करने विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन खुल जाएंगे। जैसे नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने, वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाने, वोटर लिस्ट में ना जोड़ना आदि।

स्टेप नबंर 03
आपको वोटर आईडी कार्ड में बदलाव ऑप्शन को क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही फॉर्म नं 8 खुल जाएगा, जिससे आप कोई भी बदलाव कर सकते हैं। आप को इस फॉर्म में पूछी गई सबी जानकारियों को सही-सही भरना होगा।

स्टेप नबंर 04
फॉर्म को भरते वक्त अपने सामने अपना पुराना वोटर आईडी कार्ड जरुर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपसे कई जानकारियां इससे संबंधित पूछी जाएंगी। अगर आप अपना फोटो बदलना चाहें तो उसे अपलोड करें और जो भी बदलाव आप अपने वोटर कार्ड में करना चाहते हैं उसे लिख दें।

स्टेप नबंर 05
यहां आपको ध्यान रखना होगा कि आप उसी फोटो को अपलोड करें, जिसका बैकग्राउंड सफेद हो, वरना निर्वाचन आयोग उसे सलेक्ट नहीं करेगा। पूरा फॉर्म भरने के बाद अपनी ई-मेल आईडी और नंबर भी फिड कर दें और फॉर्म को सब्मिट कर दें। पूरी प्रक्रिया पर एक निगाह जरुर डाल दें, ताकि कोई गलती न हो। इसे सब्मिड करने के बाद आयोग आपके वोटर आईडी कार्ड में बदलाव कर आप का नया वोटर कार्ड आपके नए पते पर भेज देगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications