15 करोड़ रुपये टैक्स भरने वाले कपिल शर्मा कितना कमाते हैं?
नई दिल्ली। अक्सर अपने काम की वजह से चर्चा में रहने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा इस बार बीएमसी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को कपिल ने ट्वीट किया कि वे 15 करोड़ इनकम टैक्स भरते हैं, इसके बाद उनकी कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

लोगों के बीच चर्चा इस बात की है कि आखिर 15 करोड़ रुपये टैक्स भरने वाले शख्स की कमाई कितनी होगी? दरअसल, कपिल शर्मा ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके बताया था कि ऑफिस खोलने के लिए उन्हें बीएमसी को 5 लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी, क्या यही पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन हैं?
I am paying 15 cr income tax from last 5 year n still i have to pay 5 lacs bribe to BMC office for making my office @narendramodi
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 9, 2016
विवाद के बीच कपिल की कमाई चर्चा में
कपिल शर्मा के इस ट्वीट से न सिर्फ महाराष्ट्र की सरकार सकते में आ गई बल्कि बीएमसी ने भी तत्काल अधिकारी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इस बीच कपिल की कमाई को लेकर भी खूब चर्चा रही।

हर एपिसोड के लिए इतना पैसा लेते हैं कपिल
आपको बता दें कि फोर्ब्स मैगजीन ने भी कपिल शर्मा को सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया है। कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' और फिर 'द कपिल शर्मा शो' के हर एपिसोड के लिए 60 से 80 लाख रुपये लेते हैं। इस आधार पर अगर देखें तो उनकी मासिक कमाई 5 से 6 करोड़ रुपये होगी।
तो इससे ज्यादा है कपिल की सालाना की कमाई
यही नहीं, कपिल कई ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं और उनकी फिल्मों और पब्लिक इवेंट से भी कमाई होती है। अब आप खुद हिसाब लगा सकते हैं कि कपिल की सालाना कमाई कितनी होगी। निश्चित तौर पर कपिल की सालाना कमाई 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications