Hindi Diwas 2021: जानिए 'हिंदी दिवस' से जुड़ी ये बेहद खास बातें

नई दिल्ली। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान की धारा 343 के तहत 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के तौर पर मनाने का फैसला लिया था, तब से ही 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' मनाया जाने लगा, मालूम हो कि वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने 'हिंदी साहित्य सम्मेलन' में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था, हिंदी हमारी पहचान भी है और सम्मान भी, इसलिए इस खास मौके पर जानते हैं 'हिंदी दिवस' के बारे में कुछ खास बातें।

14 सितंबर को राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है

14 सितंबर को राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है

  • हिंदी को सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन राजभाषा का दर्जा मिला था
  • 14 सितंबर को राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है, जिन्होंने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाने की दिशा में अथक प्रयास किया।
  • देश के 78% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं।
  • हिंदी लोगों के कामकाज का भी हिस्सा है।
  • 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' भी मनाया जाता है।
भारत गणराज्य की 22 भाषाओं में से एक है हिंदी

भारत गणराज्य की 22 भाषाओं में से एक है हिंदी

  • यह भारत गणराज्य की 22 भाषाओं में से एक है।
  • हिंदी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी बोली और समझी जाती है।
  • दुनियाभर में करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं।
  • मशहूर इंग्लिश ड‍िक्‍शनरी 'ऑक्‍सफर्ड ड‍िक्‍शनरी' में हिंदी के भी कई शब्द शामिल हैं।
  • हिंदी शब्दों 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा', 'सूर्य नमस्कार' को इस डिक्शनरी में शामिल किया गया है।
शब्द 'नमस्ते' का प्रयोग सबसे ज्यादा

शब्द 'नमस्ते' का प्रयोग सबसे ज्यादा

  • विश्वभर के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।
  • हिंदी मूल रूप से एक फारसी भाषा का शब्द है और पहली हिंदी कविता प्रख्यात कवि अमीर खुसरो द्वारा लिखी गई थी।
  • हिंदी भाषा के इतिहास पर पहला साहित्य एक फ्रांसीसी लेखक ग्रेसिम द तासी द्वारा रचा गया था
  • शब्द 'नमस्ते' हिंदी भाषा में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।
 भाषा का सम्मान

भाषा का सम्मान

  • हिंदी के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए हिंदी दिवस पर भाषा का सम्मान शुरू किया गया है।
  • हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता और महत्व का प्रसार करने के लिए 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+