महिलाओं को कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें
नई दिल्ली। कई बार हमारा शरीर उस पीड़ा की ओर हमारा ध्यान खींच रहा होता है, जो हमें तकलीफ पहुंचाती है। लेकिन हम काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि इन परेशानियों की ओर ध्यान ही नहीं देते। हम समय रहते बात को समझ नहीं पाते हैं। लेकिन शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कई बार ये किसी बड़ी परेशानी की ओर भी इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिन्हें महिलाओं को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए-
कभी भी चक्कर आ जाना
चक्कर आना आजकल के समय में एक आम बात हो गई है। इसे अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। मान लीजिए खेलकूद, ट्रेनिंग या फिर व्यायाम के बाद आपका सिर घूम रहा है। लेकिन आपने पानी पिया और तापमान भी सही है, लेकिन फिर भी आपको चक्कर आ रहे हैं, तो ये सामान्य बात नहीं है। ये दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है।

मासिकधर्म में अधिक रक्तस्त्राव होना
अगर मासिकधर्म (पीरियड्स) के दौरान आप सामान्य से ज्यादा रक्तस्त्राव का सामना कर रहे हैं, तो आपको इसपर ध्यान देने की जरूरत है। इसके पीछे का कारण फाइब्रॉइड या गर्भाशय का अघातक किस्म का ट्यूमर भी हो सकता है। ऐसे ट्यूमर के कारण खून की कमी, गर्भ ठहरने में परेशानी या गर्भावस्था के दौरान कई तरह की परेशानी भी हो सकती है।

बिना खाना छोड़े वजन कम होना
डाइटिंग करने से अगर वजन कम हो तो वो सामान्य बात है। लेकिन अगर बिना डाइटिंग के भी वजन कम हो रहा है, तो ये क्रोह्न डिजीज का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अगर वजन पांच किलोग्राम से अधिक कम हो जाए तो इसे कैंसर का शुरुआती लक्षण भी माना जाता है। ये लक्षण पैंक्रियाज, पेट, ग्रासनली या फिर फेफड़ों के कैंसर की ओर इशारा करते हैं।

दस्त लग जाना
सामान्य तौर पर खराब और अधिक खाना खाने से दस्त की समस्या हो सकती है। लेकिन परेशानी तब अधिक बढ़ जाती है, जब आपको आधी रात को ही दस्त लग जाएं। इसके पीछे का कारण कोई संक्रमण या फिर आंतों में सूजन की परेशानी भी हो सकता है।

आंखों का कमजोर हो जाना
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बिना किसी दर्द के नजरें कमजोर हो जाएं तो ये स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इसका खतरा अधिक होता है। स्ट्रोक होने की संभावना केवल बुढ़ापे में ही नहीं रहती, बल्कि यह समस्या 35 से 50 साल की महिलाओं को भी हो सकती है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!












Click it and Unblock the Notifications