PICS : खुद को न समझें ज्यादा स्मार्ट, क्योंकि ये भी हैं बुद्धिमान

बेंगलौर। क्या आप खुद को काफी बुद्धिमान समझते हैं, तो जान लें इस दुनिया में इंसान भले ही इस सूची में टॉप पर आता है। लेकिन कई जानवर भी ऐसे हैं, जिन्हें बुद्धिमान की श्रेणी में रखा जाता है।

जी हां, इस पृथ्वी पर कई ऐसे जानवर और पक्षियां हैं जो काफी स्मार्ट माने जाते हैं। इनमें कबूतर और सूअर जैसे जीव भी शामिल हैं। जिन्हें हम देखते ही भगा दिया करते हैं। क्या आपको पता है कि डॉल्फिन एक काफी मिलनसार जीव मानी जाती है। वहीं, उनकी एक अपनी अलग भाषा भी होती है। जबकि हाथियों को काफी व्यवहारिक और सभ्य जानवर माना जाता है।

तो फिर, बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए कौन कौन से जीव हैं बुद्धिमान।

मुझसे डर लगता है या नहीं !

मुझसे डर लगता है या नहीं !

कबूतर हमारे आस पास काफी संख्या में पाए जाते हैं, जिन्हें हम महज एक पक्षी समझकर उड़ा देते हैं। लेकिन आपको बता दें, कबूतर की यादाश्त काफी तेज होती है। इन्हें सालों बाद भी चीजें याद रहती हैं।

आइ एम दि बेस्ट

आइ एम दि बेस्ट

कुत्ते इंसानों के वफादार दोस्त तो होते ही हैं। लेकिन साथ ही ये कोई भी बात काफी जल्दी सीख लेते हैं।

समुद्री जीवों में ये है स्मार्ट

समुद्री जीवों में ये है स्मार्ट

समुद्री जीवों में ऑक्टोपस को काफी बुद्धिमान माना जाता है। ये काफी तेज शिकारी होते हैं।

कूद जाऊं या नहीं

कूद जाऊं या नहीं

गिलहरियों को काफी शरारती और चालाक माना जाता है। आपको बता दें, ये अपना खाना छुपाकर दूसरे जानवरों को भ्रमित करने में काफी तेज होती हैं।

जल्दी सीख जाते हैं ये

जल्दी सीख जाते हैं ये

सूअर भी कुत्तों की तरह जल्दी कुछ भी नई बात सीख जाते हैं। ये किसी तरह के वातावरण में रह जाते हैं।

मैं भी हूं बुद्धिमान !

मैं भी हूं बुद्धिमान !

कौवे की बुद्धिमानी आप इसी से समझ सकते हैं कि ये कहीं से भी बादाम या कुछ ऐसी खाने की वस्तु लाकर सड़क पर रख देते हैं और जैसे ही उसपर से गाड़ी गुजरती है, वे उसे उठा लाते हैं। है न ये आश्चर्य की बात।

मदमस्त हाथी

मदमस्त हाथी

हाथियों को काफी व्यावहारिक, सभ्य और जिज्ञासु माना जाता है। साथ ही ये काफी ध्यान रखने वाले और सहानुभूति वाले होते हैं।

दि ग्रेट ए्प्स

दि ग्रेट ए्प्स

इंसानों के बाद इन्हें सबसे ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है। ये अपने बच्चों को जंगल में रहने के गुर सिखाते हैं।

डॉल्फिन हैं सामाजिक जीव

डॉल्फिन हैं सामाजिक जीव

डॉल्फिन को काफी सामाजिक जीव माना जाता है। आपको बता दें, डॉल्फिन की अपनी एक भाषा भी होती है। और ये अपनी जिंदगी काफी एन्जॉय करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+