सात साल बाद हैरी पॉटर ने किया अपना कमबैक

सात सालों के बाद जे के रोलिंग ने एक बार फिर हैरी पॉटर के नए अवतार को लोगों के सामने लाया है।
इस बार हैरी पॉटर 34 वर्षीय शादीशुदा होने के साथ ही और ज्यादा रहस्यमयी दिख रहा है। मंगलवार को अपने वेबसाइट पॉटरमोर पर एक कहानी के जरीए जे के रोलिंग ने पॉटर के चाहने वालों को इस जादूगर के एक नए अवतार से रूबरू कराया। इस बार हैरी किसी किताब या फिल्म के जरीए नहीं बल्कि जे के रोलिंग ने एक कहानी के माध्यम से सामने लाया है।
हालांकि इस अपडेट पर रोलिंग के प्रवक्ता मार्क ने कहा है कि अभी हैरी पॉटर की कोई नई किताब नहीं आने वाली है। वहीं, कुछ समय पहले जे कि रोलिंग ने भी कहा था कि 'डेथली हॉलोज' आखिरी किताब होगी।
हैरी पॉटर की सातवीं किताब,' हैरी पॉटर एंड दि डेथली हॉलोज ' के लगभग सात सालों के बाद जे के रोलिंग ने पॉटर से संबंधित यह जानकारी अपडेट की है। 1500 शब्दों की छोटी सी कहानी में रोलिंग ने जादुई दुनिया के दृश्य का विस्तार करते हुए बताया कि 34 वर्षीय हैरी अपने परिवार और पुराने मित्र रॉन और हरमॉनी के साथ क्विडी्च विश्व कप देखने आया है।
हैरी के व्यकित्व को बयां करते हुए रोलिंग ने लिखा है कि हैरी के भूरे बालों हैं और उसके चेहरे पर एक निशान है जो बेहद रहस्यमयी है। इसके साथ रोलिंग ने गिनी पॉटर, रॉन और हरमॉनी की भी जानकारी दी है। हरमॉनी अब जादुई लॉ इनफॉर्समेंट विभाग की डेप्यूटी हेड है।












Click it and Unblock the Notifications