Happy New Year 2025 : 'कोई चाहे पैसा तो किसी को चाहिए रोमांच', यहां पढ़ें मजेदार Resolutions
Happy New Year 2025 Resolutions: नया साल अपने साथ बहुत सारी उम्मीदें लेकर आता है। हर किसी की चाहत एक सुकून भरी जिंदगी जीने की होती है इसलिए नए साल में लोग कुछ संकल्प लेते हैं, जिससे वो अपनी लाइफ को और बेहतर और खूबसूरत बना सकें।
आजकल सोशल मीडिया पर लोग धड़ल्ले से अपने New Year resolution के बारे में लिखते हैं। अब वो उस संकल्प पर कितना काम कर पाते हैं ये तो वही जानें।

लेकिन हां इतना जरूर है कि सोशल मीडिया का ये ट्रेंड वाला ट्रेडिशन निश्चित तौर पर लोगों को खुद के बारे में सोचने पर मजबूर करता है जो कि एक सकारात्मक बात है।
आपलोगों का New Year Rsolution क्या है?
इसी बात पर आज हमारे ऑफिस की डेस्क मीटिंग में भी चर्चा हुई और हमारे संपादक महोदय ने भी टीम के सदस्यों से सीधे तौर पर सवाल किया कि 'बताइए आपलोगों का New Year Rsolution क्या है?'
ऑफिस के अंदर माहौल खुशियों से सराबोर था
आम तौर पर डेस्क मीटिंग में काफी गंभीरता भरी बातें होती हैं इसलिए जब हिंदी टीम के संपादक महोदय ने लोगों से Resolution के बारे में पूछा तो टीममेट्स थोड़ा सा हैरान रह गए लेकिन ये हैरानी बस चंद मिनटों की थी, भले ही इस वक्त नोएडा में सर्दी कहर बरपा रही है लेकिन ऑफिस के अंदर टीममेट्स के बीच माहौल खुशियों से सराबोर था, जहां सिर्फ और सिर्फ हंसी की गर्माहट थी।
सामने आए मजेदार Resolution
सवाल पहले उन लोगों से किया गया जो कि टीम से रिमोटली जुड़े हुए थे। आपको जानकर हैरत होगी कि टीम के लोगों ने जो Resolution बताए वो काफी मजेदार थे।
' खाना बनाने की कला को निखारना चाहता हूं'
किसी ने कहा कि 'मैं नए साल में काम के संबंध में अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहती हूं, जिससे खुद को बेहतर साबित कर सकूं' तो किसी ने कहा 'मुझे खुद की स्पीड पर काम करना है', किसी ने बोला कि 'वो अपनी खाना बनाने की कला को और निखारना चाहते हैं'।
'वो अपनी फिटनेस पर इस साल ध्यान देंगे'
तो किसी का कहना था कि ' वो अपने सेक्शन यानी जिस कैटेगरी में वो काम करती हैं उसे नंबर 1 बनाना चाहती हैं।'तो वहीं टीम के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि 'उनका पूरा फोकस इस साल वित्तीय स्वतंत्रता यानी कि Financial freedom' पर रहेगा तो आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि 'वो अपनी फिटनेस पर इस साल ध्यान देंगे।'
'इस साल तो मैं तो बढ़िया-बढ़िया खाना खाऊंगी'
टीम के सबसे आदर्श व्यक्तियों में से एक सदस्य ने कहा कि 'उनकी कोशिश रहेगी कि वो Prideworthy Moments को क्रिए़ट कर सकें।' उनकी बातों में जितनी गंभीरता थी उससे कहीं ज्यादा चंचलता उस टीम मेंबर के संकल्प में थी, जिसने हंसते हुए बोला कि 'इस साल तो मैं तो बढ़िया-बढ़िया खाना खाऊंगी।'
यह पढ़ें: साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए वार्षिक राशिफल
'रोमांच को रोमांस से जोड़ दिया और...'
उनकी ये बात सुनते ही पूरी टीम खिलखिलाकर हंस पड़ी लेकिन नॉनस्टॉप ठहाकों का दौर तब शुरू हुआ, जब स्पोर्ट्स टीम में काम करने वाले एक सदस्य ने कहा कि 'वो इस साल कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि जो रोमांच से पूर्ण हों लेकिन उनका ये कथन थोड़ा सा चर्चा का विषय इसलिए बन गया क्योंकि लोगों ने उसे रोमांस से जोड़ दिया।'
'व्यायाम के बिना फिटनेस, कम काम, अधिक पैसा'
काफी देर हंसने के बाद हमारे संपादक महोदय ने कहा कि 'कोई जरूरी नहीं कि हर संकल्प पूरा हो, अब मुझे देखिए, मैं हर साल फिटनेस का संकल्प लेता हूं लेकिन... बात पूरी होती इससे पहले वो खुद भी हंसने लगे और फिर उन्होंने कहा कि 'व्यायाम के बिना फिटनेस, कम काम, अधिक पैसा'.. ये है मेरा संकल्प।'इतना सुनना था कि जो लोग मिनट भर के लिए चुप थे वो वापस हंसने वाले फार्म में आ गए। इस हंसी में तड़का तब और लग गया जब एक सदस्य ने ये कहा कि 'सर मेरा भी Resolution वही है जो आपका है।'
'कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश कीजिए'
Rsolution की चर्चा तो यहीं पर खत्म हुई लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये चर्चा हमेशा लोगों के मुस्कुराने की वजह रहेगी। संकल्प कोई भी हो अगर उसे पूरा करने के लिए लगन सच्ची और मन ईमानदार हो तो वो जरूर पूरा होता है। आप भी नए साल में कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश कीजिए, जिंदगी निश्चित तौर पर आसान हो जाएगी।
'आप सभी को नववर्ष की बहुत सारी शुभकामनाएं'
फिलहाल Rsolution की चर्चा का दौर खत्म हुआ और लोगों को नई जिम्मेंदारियां दी गईं वो भी नववर्ष की बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ। हम भी आपको नए साल की हार्दिक बधाई देते हैं और आपसे यहीं पर विदा लेते हैं।
देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के साथ...।












Click it and Unblock the Notifications