Happy Kiss Day: ये भी प्यार जताने का एक ढंग है....
नई दिल्ली। आज वैलेंनटाइन वीक का 7वां दिन है। 'रोज डे', 'प्रपोज डे' , 'चॉकलेट डे', 'टेडी बियर डे ', 'प्रॉमिस डे', 'हग डे' के बाद आज बारी है 'किस डे' की। प्रेम को जताने का सबसे अच्छा माध्यम है 'किस'। कहते हैं कोई भी लड़की अपना पहला 'किस' अपने पति या प्रेमी को देती हैं। किस करना है, इस बात को सिर्फ सोचने मात्र से ही इंसान उत्तेजित हो जाता है। इसलिए पहला चुंबन अक्सर लोगों को ता-उम्र याद रहता है।

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी
हालिया शोध बताते हैं कि चुंबन करने से केवल आप प्यार का इजहार नहीं करते हैं बल्कि ये रिश्ते की गहराई और आपके प्रेम को भी दर्शता है। अमेरिकन रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि लिपलॉक के समय इंद्रियों की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है जो रिश्ते को और करीब ले आती हैं। इसलिए पहला 'किस' काफी सावधानी पूर्वक होना चाहिए।

हर चीज की अपनी खासियत होती है...
प्यार में सुखद अनुभव दिलाता है 'किस' इसलिए दोस्तों अपने इस एहसास को अपने साथी के साथ शेयर कीजिये और उसकी सहमती से ही अपना कदम उठाइये। जब समर्पण और प्रेम की भावना से 'किस' किया जाता है तो यकीन मानिये मन को जो शांति मिलती है उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।

निश्छल भाव से कीजिए इश्क का इजहार
प्रेम एक मधुर भावना है जिसकी कल्पना मात्र से ही मन खुश हो जाता है लेकिन इसका आनंद आप तभी उठा सकते हैं जब निश्छल भाव से आप अपने साथी के साथ प्रेम को बांटेंगे। इस भावना के साथ अगर आप आज के दिन को मनायेंगे तो यकीन मानिये आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में शुमार हो जायेगा।
हैप्पी किस डे...
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications