Happy Guru Nanak Jayanti 2020: देश मना रहा है प्रकाश पर्व, जानिए गुरुनानक के ये अनमोल विचार

नई दिल्ली। आज पूरा देश गुरु पर्व में सराबोर है, देश के सभी गुरुद्वारों में आज नानक देव को याद किया जा रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों को नानकपर्व की बधाई दी है। आपको बता दें कि आज का दिन लोग गुरुनानक जयंती के रूप में मनाते हैं। गुरु नानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को ननकाना साहिब में हुआ था,ये ही सिखों के प्रथम गुरु थे।। लद्दाख और तिब्बत में इन्हें 'नानक लामा' भी कहा जाता है। इनके पिता का नाम कल्याणचंद था, माता का नाम तृप्ता देवी था। इनकी बहन का नाम नानकी था। नानक सर्वेश्वरवादी थे, इनके विचार आज भी लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं।

Recommended Video

    Guru Nanak Jayanti 2020: आज मनाया जा रहा प्रकाश पर्व, जानिए इस दिन का महत्व | वनइंडिया हिंदी
    देश मना रहा है प्रकाश पर्व, जानिए गुरुनानक के ये अनमोल विचार

    ये हैं नानक देव के अनमोल विचार

    • ईश्वर एक ही है और उसे पाने का तरीका भी एक ही है। वही सत्य है। वही रचनात्मक है और वही अनश्वर है। जिसमें कोई डर नहीं और जो द्वेष भाव से पराया है। गुरु की कृपा द्वारा ही इसे प्राप्त किया जा सकता है।
    • सभी मनुष्य एक ही हैं न कोई हिंदू और न मुसलमान। सभी समान हैं।
    • केवल वही वाणी बोलो जो कि आपको सम्मान दिलाए।
    • जिस व्यक्ति को अपने आप पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्णरूप से विश्वास नहीं कर सकता
    • ओछी बुद्धि से मन भी ओछा हो जाता है और व्यक्ति मिठाई के साथ मक्खी भी खा जाता है।
    • सच्चा शिष्य ही ज्ञान और शांति प्राप्त करता है।
    • ईश्वर की सीमाएं और हदें सम्पूर्ण मानव जाति की सोच से परे हैं।
    • जब शरीर गंदा हो जाता है तो हम पानी से उसे साफ़ कर लेते हैं। उसी प्रकार जब हमारा मन गंदा हो जाए तो उसे ईश्वर के जाप से ही स्वच्छ किया जा सकता है।

    कुछ शुभकामना संदेश

    • अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की री मेरो मेरो सभी कहत हैं, हित सों बाध्यौ चीत। अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की रीत॥ गुरुपर्व की शुभकामनाएं ।
    • प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ। गुरुपर्व दी लख-लख बधाइयां।
    • संसार को जीतने के लिए स्वयं अपने विकारों पर विजय पाना आवश्यक है श्री गुरु नानक देव जी।
    • मन मूरख अजहूं नहिं समुझत, सिख दै हारयो नीत नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत गुरुपर्व दी लख-लख बधाइयां।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+