Govardhan Puja के मौके पर प्रियजनों को भेजें ऐसे शुभकामना संदेश, भगवान कृष्ण के पराक्रम के पुण्य स्मरण का दिन
Govardhan Puja के मौके पर लोग गौ माता, ब्रज भूमि के गोवर्धन पर्वत और परमावतार भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। कुछ प्रमुख शुभकामना संदेश देखें- Happy Govardhan Puja 2022 Wishes
Govardhan Puja की कथा देवराज इंद्र और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है। इंद्र को बारिश का भी देवता कहा जाता है। देवराज एक बार अहंकार के वशीभूत होकर कन्हैया यानी परमब्रह्म परमात्मा की शक्ति पहचानने में नाकाम रहे। इंद्र कन्हैया की लीला से नाराज हुए और ब्रजभूमि पर भयंकर बारिश हुई। इस पर गोकुलवासियों ने कृष्ण को जमकर कोसा। जब बारिश का दोष बाल कन्हैया को दिया जाने लगा तो नारायण के अंश कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली (कानी उंगली) से गोवर्धन पर्वत उठा लिया।

गोकुल में कन्हैया के लीला की कथा
अंतर्यामी कन्हैया ने देवराज का अहंकार हरने के लिए सारे ग्रामवासियों और गायों को गोवर्धन पर्वत के नीचे बुला लिया। मूसलाधार बारिश के बाद भी गोकुलवासियों का बाल बांका नहीं हुआ। इसके बाद देवराज एहसास हुआ कि कन्हैया कोई साधारण बालक नहीं। ब्रह्माजी के पास जाने पर इंद्र को कृष्ण के नारायण अवतार होने का पता लगा। इंद्र को गलती का एहसास हुआ और बारिश बंद करने के बाद श्रीकृष्ण से माफी मांगी।
Govardhan Puja पर 56 भोग
श्रीकृष्ण के पराक्रम और करुणा से अभिभूत भक्त कन्हैया को 56 भोग अर्पित करते हैं। Govardhan Puja के मौके पर पालतू मवेशियों- गाय-बैल को स्नान कराने की भी परंपरा है। स्नान के बाद गौ माता और पशुधन को रंग लगाया जाता है। इनके गले में नई रस्सी भी डाली जाती है।

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes
आज गोवर्धन पूजा का जिक्र इसलिए क्योंकि प्रकाश का उत्सव दीपावली की पूरे भारत में धूम है। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बड़ी दीपावाली के बाद 'गोवर्धन पूजा' होगी। Govardhan Puja के मौके पर लोग गौ माता, ब्रज भूमि के गोवर्धन पर्वत और परमावतार भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। गोवर्धन पूजा 'अन्नकूट' नाम से भी जाना जाता है। आइए इस मौके पर सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले कुछ प्रमुख शुभकामना संदेश देखें---
ये सबसे कॉमन गोवर्धन पूजा विश है जो अधिकांश लोग अपने प्रियजनों को वॉट्सऐप और सामान्य संदेश के रूप में भेजते हैं।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं
बाल कन्हैया ने गोवर्धन पर्वत उठाया
भारत की विविधता से भरी संस्कृति में ये भी दिलचस्प है कि गोवर्धन पूजा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भगवान कृष्ण के पराक्रम को याद करने का दिन होता है। मान्यता है कि बाल कन्हैया ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा लिया था। इस प्रसंग पर संदेश-
लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन आयाहैप्पी गोवर्धन पूजा
परमावतार श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और कन्हैया की लीलाओं को याद करते हुए लोग कहते हैं-
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता हैगोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
लोगों की मनोकामनाएं पूरी हों, ऐसी सदि्च्छा के साथ लोग प्रियजनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भेजते हैं।
हर खुशी आपके द्वार आए
आप जो मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
खुशियों से भरा ये त्योहार मनाएंहैप्पी गोवर्धन पूजा
भक्तों के कल्याण का दर्शन
भगवान कृष्ण को लीला पुरुषोत्तम के साथ-साथ करुणा के सागर और दयानिधान जैसे नामों से भी जाना जाता है। संदेशों में भगवान की करुणामयी छवि का वर्णन करते संदेश में भक्तों के कल्याण का दर्शन भी होता है। ऐसे संदेश भेजने के लिए लोग लिखते हैं-
जन की रक्षा के लिए
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की पुण्य स्मृति में
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
श्रीकृष्ण की महिमा और पराक्रम
परमात्मा यानी परमब्रह्म के रूप में दर्शन देने वाले भगवान विष्णु के दशावतार में एक कृष्ण की महिमा और पराक्रम को बताने वाली पंक्तियों के साथ भी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं संप्रेषित की जाती हैं। ऐसा संदेश
गरज उठे गगन सारा
समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा
जब गूंजे श्रीकृष्ण का जयकारागोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
सद्भाव-शांति की शुभकामनाएं
दीपावली को पांच दिनों का त्योहार माना जाता है। धनतेरस यानी धनत्रयोदशी या धनवंतरी जयंती के दिन से शुरू होने वाला ये प्रकाश पर्व गोवर्धन पूजा / अन्नकूट / भाई दूज / गोवर्धन पूजा के साथ समाप्त होता है। पर्व त्योहारों के मौके पर लोग परिजनों को अच्छी सेहत और सद्भाव-शांति की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे संदेश-
दिवाली आई और चली गई,
गोवर्धन पूजा शुरू होने वाली है।
खुशी, स्वास्थ्य, प्यार और शांति
यही सब मैं दिल से तुम्हारे लिए चाहता हूँ !आपको और आपके परिवार को गोवर्धन पूजा की बहुत बहुत बधाई !
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications