Happy Birthday Sushmita Sen : ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे लड़के को कर रही हैं डेट

नई दिल्ली। आज पू्र्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन का जन्मदिन हैं, आज भले ही खूबसूरती की मल्लिका सुष, 44 बरस की हो गई हैं लेकिन आज भी उनके जलवों के आगें 16 साल की लड़कियां पानी भरती हैं, बेमिसाल खूबसूरती, बोल्ड और बेबाकी से जीवन जीने वाली सुष्मिता सेन ने कभी भी अपने से जुड़ी बातों को लोगों से छिपाई नहीं है, आब चाहे बिना शादी के दो बेटियों को गोद लेना हो या फिर अपने से 15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट करना हो, सुष ने हमेशा अपनी बात ओपन अंदाज में लोगों के सामने रखी है,वो भी बिना किसी झिझक के।

जीतने के बाद भी सुष्मिता सेन को काफी रोना पड़ा था

जीतने के बाद भी सुष्मिता सेन को काफी रोना पड़ा था

आपको जानकर हैरत होगी सुष्मिता सेन, ने हर चीड बड़ी फाईट करके हासिल की है, सुष्मिता ने ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया प्रतियोगिता जीती थी, इसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था लेकिन ऐन वक्त पर सुष्मिता सेन का पासपोर्ट खो गया, जिसके बाद सुष्मिता को बोला गया कि अब आपकी जगह ऐश्वर्या को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश पायलट ने की थी सुष्मिता की मदद

जिसके बाद तो सुष्मिता सेन पर गाज ही गिर गई और वो अपने बाबा के पास जाकर काफी रोईं थीं लेकिन वक्त का पहिया घूमा और तब उनके बाबा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश पायलट से बात की और उन्होंने सुष और उनकी फैमिली की मदद की, जिसके बाद सुष्मिता सेन का पासपोर्ट बना और फिर वो हुआ जिसने इतिहास रच दिया, आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

और इस तरह सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था

और इस तरह सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराया था

मालूम हो कि मिस इंडिया का फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प था, दरअसल 1994 के मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पांच लड़किया पहुंची थीं लेकिन अंत में ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों के ही बीच 9.33 अंकों पर टाई हो गया था, टाई को ब्रेक करने के लिए सुष्मिता और ऐश्वर्या से जजों ने दो अलग-अलग जवाब पूछे गए, ऐश्वर्या से पूछा गया कि वो किस टेलीविजन अभिनेता (हॉलीवुड) को अपने पति के रूप में चुनेंगी तो वहीं सुष्मिता से पूछा गया था कि भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में क्या जानती हैं, जिस पर सुष्मिता ने जवाब दिया था 'गांधी और खादी' और इसके बाद सुष ने ऐश से जीती बाजी छीन ली थी।

15 साल छोटे लड़के को सुष्मिता कर रही हैं डेट

15 साल छोटे लड़के को सुष्मिता कर रही हैं डेट

आज सुष्मिता सेन रोहमन शॉल के लेकर काफी चर्चित हैं, मालूम हो कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 44 साल की है जबकि रोहमन 29 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है, रोहमन भी सुपर मॉडल हैं।

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम

गौरतलब है कि इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

खास बातें

  • बताते चलें कि सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
  • सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट निर्मित फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था, 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'मैं हूं न', 'फिलहाल', 'निर्बाक' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
  • 2010 से 2013 तक सुष्मिता सेन ने 'आई एम शी' पीजेंट का आयोजन किया था।
  • साल 2016 में सुष्मिता सेन को वापस मिस यूनिवर्स को जज करने के लिए बुलाया गया था और उन्होंने ढेर सारी पुरानी यादें साझा की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+