PICS: गूगल ने की ऊंट पर सवारी, ली रेगिस्तान की बेहतरीन तस्वीरें

बेंगलौर। पृथ्वी की कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों को कैमरे में कैद करने के गूगल हमेशा नायाब तरीके निकालता है। लिहाजा, इस बार भी गूगल ने रेगिस्तान की अनदेखी और पैनोरैमिक दृश्य को कैद करने के लिए रेगिस्तान का जहाज, यानि की एक ऊंट का सहारा लिया।

अबु धाबी में लिवा रेगिस्तान के आसपास एक व्यक्ति ने गूगल के स्ट्रीट व्यू कैमरे को ऊंट पर लगाकर तस्वीरें खींची। संयुक्त अरब अमीरात का यह रेगिस्तान काफी विहंगम दृश्यों के लिए जाना जाता है। बहरहाल, ऊंट की मदद से कैप्चर की गई तस्वीरें काफी खूबसूरत प्रतीत हो रही है और इस विशाल रेगिस्तान की कहानी बखूबी बयान कर रही है। तस्वीरों में यह एक कभी न खत्म होने वाला रास्ता या कह सकते हैं कि रेत का समुद्र लग रहा है। यहां तक कि इन तस्वीरों में कहीं भी किसी अन्य पशु या पेड़ पौधों की झलक भी नहीं दिखाई दे रही है।

ऊंट की सवारी

ऊंट की सवारी

अबु धाबी में लिवा रेगिस्तान के आसपास एक व्यक्ति ने गूगल के स्ट्रीट व्यू कैमरे को ऊंट पर लगाकर तस्वीरें खींची।

ऊंट से खींची तस्वीर

ऊंट की मदद पाकर अपने स्पेशल कैमरे से गूगल ने रेगिस्तान की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें खीचीं।

बेहतरीन तस्वीरें

गूगल द्वारा लिवा रेगिस्तान की कुछ बेहतरीन तस्वीरें ली गई हैं, जो रेगिस्तान के पूरे परिदृश्य को बखूबी बयान कर रही है।

रेत का समुद्र

रेत का समुद्र

तस्वीरों में यह एक कभी न खत्म होने वाला रास्ता या कह सकते हैं कि रेत का समुद्र लग रहा है।

रेगिस्तान का जहाज

रेगिस्तान का जहाज

यहां तक कि इन तस्वीरों में कहीं भी किसी अन्य पशु या पेड़ पौधों की झलक भी नहीं दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+