Fruitology: आपका पसंदीदा फल बतायेगा कैसी है आपकी पर्सनालिटी, जानिए कैसे?

बैंगलुरू। जिस तरह से रंगों का असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है, ठीक उसी तरह से व्यक्ति के खाने पीने की आदतों से भी आप इंसान की पर्सनालिटी को जज कर सकते हैं। आज हम आपको फ्रूट पर्सनालिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके आधार पर आप आसानी से उन लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं जिनके बारे में आप जानना तो चाहते हैं लेकिन जान नहीं पाते हैं। बस आप उस व्यक्ति से उसका मनपसंद फल पूछिये, आगे की समस्या का समाधान हम कर देते हैं।

आईये आपको बताते हैं कि कौन सा फल आपके किस मिजाज के बारे में लोगों को बताता है...

1. संतरा: संतरा खाने वाले लोग बहुत हंसमुख और मस्त-मौला होते हैं, इनका नेचर फ्रेंडली होता है, यह आसानी से लोगों से मिल-जुल जाते हैं। यह पार्टी और महफिल की जान होते हैं, इनके सोशल नेटवर्किंग काफी स्ट्रांग होते हैं, यह कई लोगों के हमराज होते हैं लेकिन अपना हमराज जल्दी किसी को नहीं बनाते।

2. तरबूज: तरबूज खाने वाले काफी मेहनती होते हैं, हर चीज को मेहनत से पाने वाले ऐसे लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं और ना ही अपने राज लोगों से शेयर करते हैं, यह सच्चे इंसान होते हैं और बनावटी लोगों से नफरत करते हैं। तरबूज की तरह इनके पास नयी सोच का अथाह समंदर होता है जिसे जानने के लिए इनके भरोसे को जीतना होता है।

आगे की खबर के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

स्ट्राबेरी

स्ट्राबेरी

यह खट्टे-मीठे टेस्ट वकी तरह होते हैं, यह किसी के लिए तो बहुत मीठे तो किसी के लिए बहुत खट्टे होते हैं। इनके बहुत कम मित्र होते हैं लेकिन जो होते हैं उनपर जान छिड़कते हैं, इस फल को पसंद करने वाले मूडी और तुनकमिजाज टाइप के होते हैं और बहुत ज्यादा सेक्सी और आक्रामक होते हैं। आमतौर पर इस फल को लड़कियां पसंद करती हैं जो कि काफी कामुक हो सकती हैं।

केला

केला

केले को पसंद करने वाले बेहद ही कोमल होते हैं, बेहद ही प्यारे यह इंसान काफी इमोशनल होते हैं, हर एक कार्य को सलीके से करना पसंद करते हैं।यह बहुत अच्छे दोस्त, पार्टनर और कलिग साबित होते हैं। इनकी मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है।

अंगूर

अंगूर

अंगूर को पसंद करने वाले काफी आलसी किस्म के होते हैं लेकिन उनका रवैया काफी रईस वाला होता है। अंगूर रईसों की पहचान होती है ना इसलिए ऐसे लोग काफी धनी होते हैं, वाह्य आंडबरों में काफी यकीन रखते हैं, लेकिन किसी के लिए इनके मन में मैल नहीं होता है, यह साफ दिल के होते हैं, इनका फंडा क्लीयर होता है कि जिससे दोस्ती उसके लिए मीठे, जिससे दुश्मनी उनके लिए खट्टे।

सेब

सेब

सेब खाने वाले काफी स्मार्ट,सुंदर और मोहक छवि के मालिक होते हैं, यह अपना हर काम बेहद ही कुशलता से करते हैं इसलिए जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सफल होते हैं। यह काफी एक्टिव होते हैं, इनका मानना होता है कि लाइफ एक ही बार मिलती है इसलिए इसको भरपूर जियो लेकिन यह पार्टी वगैरह में समय बर्बाद नहीं करते और सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा नष्ट करते हैं। इसलिए जीवन में काफी तरक्की और नाम कमाते हैं।इनसे मिलने और दोस्ती करने के लिए लोग बेकरार रहते हैं।

नाशपती

नाशपती

यह साफ्ट और कूल होते हैं, यह धैर्यशाली होते हैं, गजब के स्टेमना की वजह से अक्सर ऐसे लोग वरिष्ठ पोस्ट पर होते हैं, लोगों इनके पास मजमा लगाये रहते हैं क्योंकि ऐसे लोग काफी ज्ञानी होते हैं। यह टैलेंटड होते हैं और बहुत अच्छे दोस्त, जीवन साथी और इंसान साबित होते हैं, आम तौर पर जिस तरह से नाशपाती कम पाया जाता है, वैसे ही ऐसे लोग भी कम पाये जाते हैं, खूबियों से भरे होने के बावजूद यह घमंडी नहीं होते।

आम

आम

इस फल को पसंद करने वाले लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं, यह सुंदर, विद्धान, धनी और जिंदादिल तो होते ही हैं साथ ही किस्मत के भी धनी होते हैं, जिस तरह से आम फलों का राजा कहा जाता है ठीक उसी तरह से आम को पसंद करने वाले लोग भी राजा की तरह जीवन जीते हैं। सुख-साधनों से भरपूर जीवन जीने वाले लोग काफी अच्छे दोस्त होते हैं इसलिए लोगों के बीच हमेशा आकर्षण का केन्द्र होते हैं।

पपीता

पपीता

पपीता खाने वाले बहुत निडर होते हैं, यह किसी के दवाब में काम नहीं करते हैं, यह स्वतंत्र विचारों के मालिक होते हैं और अपने पर भरोसा करते हैं। यह बहुतों के दोस्तो होते हैं लेकिन इनके दोस्त काफी कम होते हैं।

अनानास

अनानास

अनाना, खाने वाले बहुत गुस्सैल होते हैं इसलिए इनकी जल्दी किसी से बनती नहीं हैं, हालांकि दिल के यह बुरे नहीं होते लेकिन अक्सर इनकी छवि लोगों के दिलों में नकारात्मक बन जाती है।

चाय के प्यालों से जानिए किसी के इंसान के लबों और दिल की बातें

चाय के प्यालों से जानिए किसी के इंसान के लबों और दिल की बातें

चाय के प्यालों से जानिए किसी के इंसान के लबों और दिल की बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+