Happy Friendship Day : 'अंधेरों में साथ हमारे हैं', इन दिल छू लेने वाली लाइनों से भरे दोस्ती में प्यार के रंग
Friendship Day 2024 Poems: आज पूरा देश फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट कर रहा है। दोस्तों और दोस्ती के नाम समर्पित इस दिन को हर मित्र खास तरीके से मनाने में जुटा है।
कोई आज मित्रों संग पार्टी करने वाला है तो कोई आज दोस्तों संग शॉपिंग और मूवी देखने जाने वाला है लेकिन जिनके मित्र उनके पास नहीं हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, उन्हें बस एक फोन ही तो करना है और अगर किसी कारणवश ऐसा भी संभव नहीं हो पा रहा है।

तो फिर जरूर खूबसूरत शायरी और सुंदर कविताओं के साथ आप अपने मित्र को आज का दिन विश करें, यकीन मानिए आज का दिन यादगार बन जाएगा क्योंकि शब्दों का असर किसी भी चीज से ज्यादा होता है।
यहां पढ़ें कुछ दिल को छू लेने वाले नगमे ( Friendship day Wishes, Poem and Shayri)
जो अंधेरों में भी साथ हमारे हैं... वो ही तो मित्र हैं
- दूरियों में भी प्यार है,
- हर दिल में यार है
- सच्चे दोस्त वो सितारे हैं,
- जो अंधेरों में भी साथ हमारे हैं
- वो ही तो मित्र हैं...
दोस्ती का जादू...
- दोस्ती का जादू है निराला,
- रिश्तों में इसका कोई सानी न मिला
- साथ हो जब यारों का,
- हर पल लगता है खुशियों का मेला
जो हर पल संग रहते हैं...
- खुशियों में हंसी बांटते हैं,
- दुखों में भी दिल से लगते हैं
- जो हर पल संग रहते हैं
- वो ही तो सच्चे दोस्त होते हैं।
हर मुश्किल आसान लगती है
- दिल की बात कहने को,
- बस एक दोस्त की दरकार होती है,
- यारी का साथ हो जब,
- हर मुश्किल आसान लगती है
क्या है दोस्ती?
- एक पवित्र रिश्ता
- या
- जीवन का खज़ाना
- या
- एक साथ हमेशा
- या
- एक जादू
- या
- खुशियों की बाहें
- या
- जीने का सहारा
- क्या है दोस्ती, जो भी है... है बड़ी हसीन।












Click it and Unblock the Notifications