Novak Djokovic: कभी दूध-ब्रेड के लिए लाइन में लगे, अब टेनिस के सबसे सफल खिलाड़ी
Novak Djokovic: लॉन टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 23वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले स्पेन के राफेल नडाल और वह दोनों एक ही पायदान पर थे। नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। इस 23वें ग्रैंड स्लैम के लिए सर्बिया के जोकोविच ने अपने प्रतिद्वंदी नॉर्वे के कैस्पर रुड को मात दी। उन्होंने यह मुकाबला 7-6 (7-1) 6-3 7-5 से जीता। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। नडाल ने उन्हें इस जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 23 एक ऐसा नंबर है जो कुछ साल पहले तक सोचना भी असंभव लगता था लेकिन आपने यह कर दिखाया।
जोकोविच का जन्म 22 मई 1987 सर्बिया में हुआ था। उन्होंने 2003 में अपना पेशेवर करियर शुरू किया। 2010 में पहला डेविस कप का खिताब जीता। वहीं 2020 में Inaugural ATP Cup के खिताब के लिए राष्ट्रीय टेनिस टीम का नेतृत्व किया। इसके साथ ही उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में अपने देश के लिए कांस्य पदक भी जीता।

दूध और रोटी के लिए कतार में लगे थे कभी
2020 में आठवां ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था। जब उनसे यह पूछा गया कि वह दबाव की स्थितियों में कैसे जीत हासिल करने में कामयाब रहे? तो इसपर जोकोविच ने कहा कि यह उनके शुरुआती जीवन से उपजा है। मेरी परवरिश 90 के दशक के दौरान कई युद्धों के बीच कठिन समय में सर्बिया में हुई है। उस समय हमारे देश में कई प्रतिबंध लगे हुए थे। हमें रोटी, दूध, पानी, जीवन में कुछ बुनियादी चीजों के लिए कतार में इंतजार करना पड़ता था। इस तरह की चीजें आपको सफलता के लिए और मजबूत बनाती हैं। मुझे लगता है कि आप जो भी करने के लिए चुनते हैं उसे मन लगाकर करना चाहिए। मैं अपने परिवार के साथ कठिन जीवन जीने के बाद यहां तक आया हूं।
खाली स्विमिंग पूल में किया अभ्यास
नोवाक जोकोविच का बचपन बेलग्रेड में अपने दादा-दादी के यहां बीता। उस समय शहर में बमबारी का दौर चल रहा था। इसके चलते जोकोविच खुले कोर्ट में टेनिस का अभ्यास नहीं कर पाते थे और उन्हें इसके लिए खाली स्विमिंग पुल का सहारा लेना पड़ता था। एक बार उन्होंने कहा था कि "मैं एक ऐसे देश से आता हूं जो ईरान की तरह बहुत मुश्किलों से गुजरा है। हमारे देश के पास बहुत समृद्ध इतिहास, परंपरा और संस्कृति हैं। लेकिन यह हाल के तीन दशकों में तीन अलग-अलग युद्धों से गुजरा है। ये युद्ध बहुत कठिनाई पैदा करते हैं।"
करियर पर एक नजर
14 साल की उम्र में उन्होंने एकल, युगल और टीम प्रतियोगिता में यूरोपीय चैंपियनशिप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन 2011 के फाइनल में एंडी मरे (Andy Murray) को हराने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जोकोविच ने 93 एटीपी एकल खिताब जीते हैं, जिसमें 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब, छह एटीपी फाइनल खिताब और रिकॉर्ड 38 एटीपी मास्टर्स खिताब का संयुक्त रिकॉर्ड शामिल है।
सालाना 18.5 मिलियन डॉलर की कमाई
36 साल के नोवाक जोकोविच कभी ब्रेड दूध के लिए लाइन में लगे थे। पर अब उनकी आय की बात करें तो कई लोगों को हैरानी होगी। आपको बता दें कि जोकोविच की नेटवर्क $230 मिलियन है। सालाना $18.5 मिलियन की कमाई करते हैं। 2014 में उन्होंने लग्जरी घर खरीदा था, जिसकी कीमत $5.1 मिलियन है। वहीं उनके पास कारों का कलेक्शन है जिसमें एस्टन मार्टिन, प्यूजो, मर्सिडीज़-बेंज, बेंटले और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। वहीं उनको घड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास घड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications