30 under 30: फोर्ब्स की ’30 अंडर 30’ लिस्ट में गिल, नीरज चोपड़ा और रश्मिका शामिल
30 under 30: होनहार बिरवान के होत चिकने पात, यानी जो प्रतिभाशाली है, उसकी प्रतिभा बचपन में ही दिखाई दे देती है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2024 के कुछ ऐसे ही प्रतिभाशाली लोगों की सूची जारी की है, जो उम्र में तो 30 साल से भी कम हैं, लेकिन उन्होंने कारनामे बहुत बड़े बड़े किए हैं।
आकिब वानी, जिन्होंने वनडे, टी20 और टेस्ट प्रारूपों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई किट डिज़ाइन की है, क्रिकेटर शुभमन गिल, जो 24 साल की उम्र में 10 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, जिन्हें एनिमल और काला जैसी फिल्मों के लिए सराहा गया है और जेवलिन फेंकने में चैंपियन नीरज चोपड़ा, जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते, उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें फोर्ब्स ने '30 अंडर 30' लिस्ट में शामिल किया है।

कुल 300 लोगों के नॉमिनेशन में से केवल 30 लोगों को फोर्ब्स इंडिया की प्रतिष्ठित 30 अंडर 30 सूची के विजेता के तौर घोषित किया गया है। इस सूची में कई युवा स्थापित नाम हैं।
फोर्ब्स इंडिया पिछले कुछ वर्षों से कुछ असाधारण लोगों की खोज कर रहा है जो उम्र में कम है लेकिन अपनी कंपनियां चला रहे हैं। ग्राहकों की नई जरूरतों को पूरा कर रहे हैं और अपने प्रदर्शन के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। इसी खोज का हिस्सा हैं श्रेयांस चोपड़ा, जो एमस्टैक नाम की कंपनी चलाते हैं। एमस्टैक एक विशेष प्रकार के केमिकल बनाने वाली कंपनी है, जिसका 10 से अधिक देशों में बिजनेस है, 100 प्रतिशत ग्राहकों की संतुष्टि है और 10 हजार मेट्रिक टन से अधिक की आपूर्ति कर चुकी है। लाइटस्पीड द्वारा समर्थित, एमस्टैक ने पिछले 18 महीनों में तेजी से प्रगति की है। 29 साल के श्रेयांस चोपड़ा एमस्टैक के प्रमोटर डायरेक्टर हैं।
सूची में शामिल अन्य लोगों में नेक्स्ट वेव के अनुपम पेडार्ला और शशांक रेड्डी हैं जो उद्योगों की जरूरत के अनुसार लोगों में कौशल का तेजी से निर्माण करके उद्योग और शिक्षा जगत के बीच की खाई को पाटने के मिशन पर हैं। भारत में पहली बार इन लोगों ने इंडस्ट्री रेडी सर्टिफिकेशन का मॉडेल तैयार किया है। यह मॉडेल उद्योग के अनुरूप कर्मचारी की तैयारी को प्रमाणित करता है।
इंटरमीडिएट या 12वीं के ठीक बाद के छात्रों के लिए, सीसीबीपी 4.0 अकादमी के साथ उच्च वेतन वाली नौकरी के लिए नेक्स्ट वेव तैयार करता है। इनका नारा है - अपनी शिक्षा के साथ-साथ प्रति सप्ताह 4 घंटे सीखें और 4.0 उद्योग के लिए तैयार बनें। अनुपम पेडर्ला शिक्षा के क्षेत्र में बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित हैं। पिछले तीन वर्षों में नेक्स्ट वेव ने करीब 1,700 कंपनियों में तकनीकी प्रतिभा को नियुक्त करने में मदद की है और ये लोग भारत और अन्य देशों की 3,000 से अधिक कंपनियों के संपर्क में है।
फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 में हनी भागचंदानी भी हैं, जिन्होंने ऐसे नवाचार बनाने के लिए टॉर्चिट की स्थापना की जो विकलांग व्यक्तियों की मदद करती है। टॉर्चिट देश के और चमकते सितारों को पेश करने के लिए तैयार हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल की एथलीट पारुल चौधरी और ज्योति याराजी, धैर्य और संघर्ष की अपनी कहानियों के साथ खेल श्रेणी में शामिल हुई हैं।
फोर्ब्स इंडिया ने वर्ष 2024 के लिए "30 अंडर 30" की अपनी वार्षिक सूची जारी की है, जिसमें 19 श्रेणियों में 30 वर्ष से कम आयु के 38 उल्लेखनीय युवाओं को शामिल किया गया है। इस वर्ष की सूची में बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) के लिए एक नई श्रेणी शामिल है, और सबसे कम उम्र के विजेता 21 वर्ष के हैं। फोर्ब्स 30 अंडर 30' में उद्यमिता, डिजाइन, खेल और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवा उद्यमी और युवा अग्रणी शामिल हैं। सूची में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 30 युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने जुनून का पालन करने और अपनी सफलता का प्रतीक बनने के लिए बाधाओं को पार किया है।
फोर्ब्स सार्वजनिक नामांकन और आंतरिक अनुसंधान के संयोजन के माध्यम से वार्षिक 30 अंडर 30 लिस्ट के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। सबसे पहले फोर्ब्स ऑनलाइन नामांकन पोर्टल के माध्यम से जनता से नामांकन की अपील करता है। फिर फोर्ब्स के लेखक और संपादक प्रत्येक उम्मीदवार के बारे में जांच करते हैं और उद्योग स्रोतों, विश्लेषकों, उद्यम पूंजीपतियों की सूची तक पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications