लड़के से लड़की बनी थीं अंजलि, अब फैशन वीक में बिखेरेंगी मॉडलिंग का जलवा

अंजलि का नाम बचपन में नाबिम था और वो लड़का थीं। बड़ी होने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो ट्रांसजेंडर हैं। 2010 में वो काठमांडू में बस गईं और सर्जरी कराने के बाद अंजली नाम रखा।

मुंबई। नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल अंजलि लामा की कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी है। वो पैदा हुईं लड़के के शरीर में लेकिन पसंद था लड़की का बदन। आखिरकार उन्होंने अपना लिंग बदला और लड़की बनकर मॉडलिंग की दुनिया में आ गई। लंबे वक्त तक संघर्ष के बाद अब अंजलि की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है। अंजलि लामा को एक फरवरी से मुंबई में शुरू हो रहे इंडिया फैशन वीक में रेंप पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। इससे अंजलि को उम्मीद है कि अब उनका करियर परवान चढ़ जाएगा। अजंलि फैशन वीक के पांचों दिन रैप पर चलेंगी।

लड़के से लड़की बनी थीं अंजलि, अब फैशन वीक में बिखेरेंगी जलवा

अंजलि ऑडिशन के जरिए "लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2017" के लिए चुनी गई हैं। शो में हिस्सा लेने मुंबई आई मॉडल अंजलि का कहना है कि भारत में उन्हें सभी से बहुत सारा प्यार मिला है। अंजलि चाहती हैं कि मुंबई उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वो चाहती हैं मुंबई में ही अपना करियर बनाए और मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाएं। अंजलि ने भावुक होते हुए बताया कि मुंबई आने के बाद मेरे सपनों को पंख लग गए हैं। वो कहती हैं कि मैं मॉडलिंग के साथ-साथ बैंड के लिए भी काम करना चाहती हैं।

अंजलि का नाम बचपन में नाबिम था और वो लड़का थीं। बड़ी होने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो ट्रांसजेंडर हैं। 2010 में वो काठमांडू में बस गईं और सर्जरी कराने के बाद अंजली नाम रखा। अंजलि लगातार ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आवाज उठाती रही हैं। वो अपने प्रयासों के लिए काफी सराही भी गई हैं। अंजलि कहती हैं कि हम अगर अपने शरीर और लिंग के साथ खुश नहीं हैं तो हमें इसमें शर्माने की जरूरत नहीं महसूस करनी चाहिए और वह इस विषय में काफी मुखर हैं। वह लोगों को प्रेरित करना चाहती हैं और अपने सपनों को पंख देने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+