खतरों के असली खिलाड़ी हैं असम के ये बच्चे
एक नजर डालिए उन तस्वीरों पर जो एक पल तो आपको आकर्षित करेंगी तो अगले पल आपको कुछ सोचने पर भी मजबूर करेंगी। कश्मीर, पटना, बेंगलूर और असम के कामरुप जिले की इन तस्वीरों के जरिए आज के दौर के हालात बयां होते हैं तो दूसरी ओर देश की खूबसूरती का एक पहलू भी हमारे सामने आता है। कश्मीर में भले ही तनाव की स्थिति रहती हो और शायद आप यहां पर जाने से थोड़ा हिचकिचाते भी हों लेकिन जब यहां की बर्फबारी की तस्वीर आपके सामने आएगी तो आप भी अपना बैग पैक करने से पीछे नहीं हटेंगे। तो फिर लुत्फ उठाइए इन कभी सोचने और कभी हैरान करने वाली तस्वीरों का।

खतरों के खिलाड़ी
टीवी पर आने वाले रियल्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को तो आप हर साल देखते होंगे। टीवी वाले खिलाड़ी भी कामरुप जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों के आगे हार मान जाएंगे। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले देश का विकास इस एक पूरी तस्वीर में सिमट जाता है।

गैंग्स ऑफ बीजेपी
शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट क्या मिली पार्टी के लोगों ने ही उनका विरोध करना शुरू कर दिया। यह नजारा है पटना में उनके नॉमिनेशन दाखिल करते समय कार्यकर्ता जिस अंदाज में पेश आए, उसे तो सिर्फ गुंडागर्दी का ही नाम दिया जाएगा।

क्या करें क्या न करें
यह नजारा है काजीगुंड का जहां पर भारी बर्फबारी की वजह से जिंदगी मानो थम सी गई।

यह कश्मीर है
अगर आपको यह स्विटजरलैंड नजर आ रहा है तो यह आपकी गलतफहमी है। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद बनिहाल से बारामूला जाने वाली ट्रेन कुछ इन नजारों के बीच से होकर गुजरी।

ओह माय गॉड
यह नजारा है बेंगलूर के मशहूर कब्बन पार्क का जहां पर दुनिया की नजरों से दूर सांपों का यह जोड़ा अपनी ही मस्ती में था।












Click it and Unblock the Notifications