Expensive Pets: 25 करोड़ का भैंसा, 14 करोड़ का कबूतर, 1 करोड़ का बकरा
Expensive Pets: हम अक्सर गाड़ियां, मकान और आभूषण के दाम सुनकर चौंक जाया करते हैं, पर क्या कोई यकीन करेगा कि लोग अपने शौक या अपनी पसंद के जानवर के लिए भी करोड़ों अरबों खर्च कर सकते हैं। ऐसा हो रहा है और अपने देश में ही हो रहा है। भारत के कुछ ऐसे ही पशु-पक्षियों के बारे में जानते हैं जिनकी कीमत किसी मकान या लग्जरी गाड़ियों से भी कही ज्यादा है।
25 करोड़ रूपये का भैंसा 'शहंशाह'
हरियाणा के पानीपत जिले के नरेंद्र सिंह का मुर्रा नस्ल का भैंसा जिसका नाम शहंशाह है, भारत ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे महंगा भैंसा है। इसकी बोली 25 करोड़ रुपए तक लग चुकी है। फिर भी इसका मालिक इसे किसी के हाथ बेचने के लिए तैयार नहीं है। कारण कि शहंशाह मोटी कमाई कर के भी देता है। इस भैंसे से एक महीने में 4 बार वीर्य निकाला जाता हैं, जिससे लगभग 800 डोज तैयार होती है, जिसकी बाजार में कीमत 300 रुपए प्रति डोज है। यानी लगभग ढाई लाख प्रति महीने की आमदनी करके देता है शहंशाह। इस भैंसे की लंबाई 15 फीट तथा ऊंचाई 6 फीट है।

हरियाणा के ही कर्मवीर के पास मुर्रा नस्ल का भैंसा युवराज भी कम कीमती नहीं है। 2017 में युवराज की बोली 7 करोड़ रूपये और 2022 में 9 करोड़ तक पहुंच गई थी। इस भैंसे का वजन लगभग 15 कुंतल है। इसकी लंबाई 9 फुट व ऊंचाई 6 फुट है।
20 करोड़ रूपये का कुत्ता 'हैदर'
बेंगलूरू के सतीष के पास काकेशियन शेफर्ड नस्ल का कैडबॉम हैदर नामक कुत्ता भारत का सबसे महंगा कुत्ता है। जिसकी बोली 20 करोड़ रूपये की लगी है। इसके खान-पान पर सतीष करीब 2000 रूपये प्रतिदिन खर्च करते हैं। कैडबाॅम हैदर एक आकर्षक लुक वाला कुता है, जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में 'बेस्ट डॉग ब्रीड' के रूप में करीब 32 मेडल जीत चुका है।
14 करोड़ रूपये की कबूतर 'किम'
वर्ष 2022 में 'किम' नाम की मादा कबूतर की बोली 1.6 मिलियन यूरोज, लगभग 14 करोड़ रूपये की लगी। यह एक विश्व रिकार्ड है और इसने 'किम' को दुनिया की सबसे महंगी पक्षी बना दिया। इससे पहले 'आर्मंडो' नामक कबूतर दुनिया का सबसे महंगा कबूतर था, जो वर्ष 2019 में करीब 11 करोड़ रूपये का बिका था। इस मादा कबूतर किम ने वर्ष 2018 में नेशनल मिडिल डिस्टेंस रेस सहित कई प्रतियोगिताएं जीती।
1 करोड़ का बकरा 'शेरू'
महाराष्ट्र के अंबरनाथ के पास 100 किलो के 'शेरू' नाम के बकरे के शरीर पर बताया जाता है कि उर्दू में 'अल्लाह' व 'मोहम्मद' लिखा हुआ था, जिसके कारण इसे खरीदने वालों में होड़ लग गई थी। किसी ने अंबरनाथ ने इस बकरे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 786 रूपये लगा दी थी, लेकिन इसके पहले की कोई इसे कुर्बानी के लिए खरीद कर ले जाता इस बकरे की जून 2023 माह में बकरीद से पहले ही मौत हो गई।
1 करोड़ 11 लाख का घोड़ा 'प्रभात'
वर्ष 2016 में एक मारवाड़ी घोड़ा 'प्रभात' को नारायण सिंह आकड़ावास ने भंवर सिंह राठौड़ से 1 करोड़ 11 लाख रूपये में खरीदा था। बताया जाता है कि यह घोड़ा भारत का सबसे महंगा घोड़ा बना। इस घोड़े को फ्रांस की हेरी नाम की महिला ने ट्रेनिंग दी थी। प्रभात उस समय का बेहद सुंदर, चमकीला और फुर्तिला घोड़ा था। प्रभात ने अनेकों अश्व शो जीते, जिनमें बालोतरा, पुष्कर और अहमदाबाद के अश्व शो प्रमुख रहे।
46 लाख की 'धर्मा' भैंस
हरियाणा के भिवानी जूई गांव निवासी संजय के पास धर्मा नाम की भैंस है। जिसकी कीमत 46 लाख रूपये लग चुकी है, जबकि संजय का कहना है कि वह अपनी इस भैंस को 61 लाख रूपये से कम कीमत में नहीं बेचेंगे। धर्मा मुर्रा नस्ल की भैंस है, जो 15 लीटर दूध प्रतिदिन देती है। सुन्दरता में भी धर्मा का कोई मुकाबला नहीं है, वह अभी तक कई एनिमल ब्यूटी कान्टेस्ट जीत चुकी है और उसे भैंसों की रानी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications