Musk vs Parag: जानिए अजमेर में जन्मे पराग अग्रवाल का Twitter तक पहुंचने और फिर बाहर होने तक का सफर
एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बिग बॉस बन गए हैं, उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर निकाल दिया है।
Elon Musk & Parag Agarwal: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के 'बिग बॉस' बन गए हैं और उनके आते ही सबसे बड़ी गाज गिरी ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल पर, जिनको मस्क ने कंपनी से बाहर निकाल दिया। बता दें कि जब से ये खबर आई थी कि मस्क ट्विटर के बॉस बनने वाले हैं, तब से ही पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच बहसबाजी चल रही थी और इस बात की पूरी संभावना थी, कि ट्विटर खरीदने के बाद पराग अग्रवाल का पत्ता कट सकता है और वो आज हो गया। मालूम हो कि नवंबर 2021 में ही पराग अग्रवाल Twitter के CEO बने थे।
Recommended Video

गौरतलब है कि 38 साल के पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था लेकिन उनके पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई के बीएमआरसी में कार्यरत थे, जिसकी वजह वे पराग बचपन मे ही परिवार संग मुंबई शिफ्ट हो गए थे। पराग के पापा का परिवार अजमेर के धानमंडी में किराए के मकान में रहा करता था। पराग की मां भी मुंबई में वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रोफेसर रह चुकी हैं।

पराग ने साल 2001 में, मुंबई के Atomic Energy Junior College से higher secondary education प्राप्त की और इसी दौरान इन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में Olympiad Gold medal जीता था और इसके बाद इन्होंने IIT Bombay से computer science में स्नातक किया और इसके बाद वो स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। इसके बाद उन्होंने 'माइक्रोसॉफ्ट' और 'याहू' जैसी बड़ी कंपनी में भी काम किया।
साल 2017 में कंपनी के सीटीओ बने
लेकिन साल 2011 में इन्होंने Twitter ज्वाइन किया था और इसके बाद वो साल 2017 में कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर यानि कि सीटीओ बने। आपको बता दें कि पराग, ट्विटर से ऐड्स इंजीनियर के तौर पर जुड़े थे लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर वो कंपनी के CEO बन गए थे। उससे पहले इस पद पर ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी थे। जिन्होंने ये पद छोड़ते हुए पराग अग्रवाल की जमकर तारीफ की थी।

उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा था कि 'अब Twitter के नए सीईओ पराग अग्रवाल हैं, जो कि काफी शार्प माइंड के इंसान हैं, मैं तो उनके व्यक्तित्व का कायल हूं, पिछले दस सालों में उनका काम शानदार रहा है लेकिन अब उनके नेतृत्व करने का समय है। मुझे लगता है कि Twitter बहुत अच्छे हाथ में है।' PeopleAI के मुताबिक तब पराग की कुल आय 1.52 मिलियन डॉलर थी।
2016 में हुई थी पराग की शादी
उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल भी काफी प्रतिभावान हैं और उन्होंने मेडिसिन फील्ड में काफी काम किया है। पराग ने विनीता से 2015 में सगाई की थी और दोनों की शादी जनवरी, 2016 में हुई है। दोनों को शादी से एक बेटा अंश है।

आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में जब खबर आई थी कि सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। तब पराग अग्रवाल ने कहा था कि ' ट्विटर का भविष्य अनिश्चित है और मेरे पास सारे सवालों का जवाब नहीं है।' तब से लेकर अब तक केवल मस्क और पराग अग्रवाल के बीच बहस ही हो रही थी और आज मस्क ने पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया , जिसके चलते एक साल के अंदर ही पराग की ट्विटर से छुट्टी हो गई। आपको बता दें कि पराग के बाहर जाते ही एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा, 'चिड़िया आजाद हो गई'।












Click it and Unblock the Notifications